फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Vending Zone in sector 17, chandigarh news

सेक्टर-17 ट्रेडर्स को राहत, नो वेंडिंग जोन पर प्रशासन की मुहर

Fri, 03 Nov 2017 09:15 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
No Vending Zone in sector 17, chandigarh news
- फोटो : File Photo
सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने को लेकर ट्रेडर्स की ओर से लगातार की जा रही मांग को आखिरकार यूटी प्रशासन ने मान लिया है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सेक्टर-17, 19 और 22 को नो वेंडिंग जोन बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। जल्द ही सेक्टर-17 व प्लाजा में रेहड़ी और फड़ी लगाने वालों को यहां से शिफ्ट कर दूसरी जगह बैठाया जाएगा। यूटी प्रशासन ने सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन घोषित कर यहां के ट्रेडर्स को बड़ी राहत दी है। लेकिन निगम में चल रही खींचतान ने सेक्टर-17 के ट्रेडर्स के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जाने बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाकर प्रशासन ने नगर निगम को इसकी अधिकारिक सूचना भेज दी है। लेकिन निगम में पार्षदों के आपसी खींचतान को लेकर अब तक निगम सेक्टर-17, 19 और 22 को स्ट्रीट वेंडर्स से मुक्त नहीं करा सका है। यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि प्रशासक ने सेक्टर-17 को नो वेडिंग जोन बनाने की मंजूरी दे दी है। बाकी का काम नगर निगम का है। लेकिन निगम अब तक सेक्टर-17, 19 व 22 में बैठने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं कर सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में 58 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाए हैं।
विज्ञापन


इन सभी वेडिंग जोन की सूची नगर निगम के अधिकारियों के पास भेज दी जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-19 और 22 में पहले ही जो शास्त्री और सदर बाजार में बूथ अलाट हुए है। वह रेहड़ी फड़ी वालों को ही दिए गए हैं। ऐसे में फिर से यहां पर फड़ी वाले नहीं बिठाए जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशासन ने सेक्टर-1 से 6, सेक्टर-17, 19 और 22 को नो वेडिंग जोन बना दिया है यहां पर बैठे वेंडर्स को भी दूसरे सेक्टरों में तय साइट में शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम ने जो सर्वे किया था उसमें 21,622 वेंडर्स का सर्वे हुआ है। इसमें 2568 वेंडर्स ऐसे हैं, जो कि मोबाइल है वह एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर में घूमते रहते हैं। इनके लिए कोई साइट तय नहीं है लेकिन इन्हें लाइसेंस दिए जाएंगे। जबकि 2405 सर्विस उपलब्ध करवाने वाले वेंडर्स शामिल हैं, इनमें धोबी, नाई और मोची शामिल हैं।

सेक्टर-17 प्लाजा में बनाए जाएंगे कियोस्क

No Vending Zone in sector 17, chandigarh news
सेक्टर-17 प्लाजा में बनाए जाएंगे कियोस्क
प्रशासन ने सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने का जो प्लान मंजूर किया है। उसमें सेक्टर-17 प्लाजा में 50 से 100 कियोस्क भी लगाए जाएंगे। प्रशासन की ओर से बाकायदा इन कियोस्क को किराए पर दिया जाएगा। प्लाजा में कियोस्क लगाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्लानिंग की जा रही है। इसे लेकर होम सेक्रेटरी के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। जोकि प्लाजा में कियोस्क तैयार करने को लेकर प्लान तैयार करेगी। 

3500 वेंडर्स होंगे शिफ्ट
सेक्टर-17, 19 और 22 में नो वेंडिंग जोन बनने से 3500 वेंडर्स को यहां से शिफ्ट किया जाएगा। सर्वे के मुताबिक सेक्टर-17 में 1074, सेक्टर-22 में 1813 वेंडर्स के नाम आए हैं जबकि सेक्टर-19 में 624 वेंडर्स का सर्वे हुआ है।

हाई पावर कमेटी का अंतिम फैसला अभी बाकी
निगम कमिश्नर जीतेंद्र यादव का कहना है कि होम सेक्रेटरी के निर्देशन में एक हाई पावर कमेटी बनाई गई है। इसमें वह खुद और चीफ आर्कीटेक्ट शामिल हैं। सेक्टर 17, 19, 22 को नो वेंडिंग जोन बनाए जाने को लेकर जो फैसला लिया है, उस पर कमेटी का अंतिम फैसला आना बाकी है। इसके बाद ही वेंडर्स पर कार्रवाई होगी। 

प्रशासन ने नहीं दी पूरी जानकारी
मेयर आशा जसवाल का कहना है कि अभी हमें स्थिति ही साफ नहीं है। किसको कहां बैठाना है। हमें कमेटी में भी शामिल नहीं किया गया। इस वजह से हमें पूरे फैसले के बारे में पता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed