फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no special discount on christmas and new year in citco hotels

क्रिसमस और न्यू ईयर पर चंडीगढ़ के इन होटलों में जाएं तो ये खबर पढ़कर

Wed, 20 Dec 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
no special discount on christmas and new year in citco hotels
CITCO - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए अगर चंडीगढ़ के इन होटलों में जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर पहले जरूर पढ़ लें। क्योंकि जहां शहर के बाकी होटल व रेस्टोरेंट्स में कस्टमर को रूम बुकिंग पर स्पेशल डिस्काउंट और लंच व डिनर के बुफे दिए जा रहे हैं, वहीं, यूटी प्रशासन के सिटको के होटल माउंट व्यू और शिवालिक में पिछले साल की तरह इस बार कस्टमर के लिए कोई स्पेशल अरेंजमेंट नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


पिछले साल क्रिसमस व न्यू ईयर पर सिटको मैनेजमेंट की ओर से होटल माउंटव्यू और शिवालिक में शहर के लोगों के लिए स्पेशल लॉन्ज तैयार किया गया था। जहां स्पेशल डिस्काउंट व बुफे का बंदोबस्त किया गया था। लेकिन इस बार सिटको मैनेजमेंट की ओर से क्रिसमस पर शहर के लोगों के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग पर ही डिस्काउंट व लिमिटेड आफर
सिटको के होटल माउंट व्यू और शिवालिक में इस बार क्रिसमस व न्यू ईयर पर स्पेशल अरेंजमेंट किए जा रहे हैं। क्रिसमस व न्यू ईयर के दिन ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर में होटल गेस्ट्स को स्पेशल बुफे आफर किए जाएंगे। सिटको से मिली जानकारी के अनुसार रूम बुकिंग में 10 से 15 प्रतिशत तक डिस्काउंट भी दिया जाएगा। सिटको के दोनों नामी होटल में पब व बार में साफ्ट व हार्ड ड्रिंक्स पर भी आफर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माउंट व्यू गोल्ड कार्ड होल्ड कस्टमर को ही स्पेशल डिस्काउंट
माउंट व्यू गोल्ड कार्ड होल्डर कस्टमर को क्रिसमस व न्यू ईयर पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। जिसमें दो लोगों के डिनर करने पर बिल में 40 प्रतिशत की छूट। तीन लोगों के डिनर करने पर 33 प्रतिशत, चार लोगों के डिनर करने पर 25 प्रतिशत और 5 से 15 लोगों के डिनर करने पर बिल में 20 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।

गोल्ड कार्ड होल्डर को शराब पर भी डिस्काउंट
गोल्ड कार्ड होल्डर को क्रिसमस व न्यू ईयर पर हार्ड ड्रिंक्स (शराब) पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट और पेस्टरी शॉप व बुफे में डिस्काउंट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed