फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Sanitation System in Depty Mayor's Sector

गजब, डिप्टी मेयर का सेक्टर भी बदहाल

Sun, 12 Jan 2014 04:20 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 12 Jan 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
No Sanitation System in Depty Mayor's Sector
सेक्टर-15 में भले ही डिप्टी मेयर का निवास हो, लेकिन इसके बावजूद भी सड़कें बदहाल हैं। सड़कों में गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं। आए दिन चालक फिसलकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद न नगर निगम ध्यान दे रहा और न ही प्रशासन। यही नहीं सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर भी टूट चुके हैं। इससे बाइक सवार तेज रफ्तार में निकलते है। स्कूल में छुट्टियों के समय हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


हॉलमार्क और भवन विद्यालय के सामने बने स्पीड ब्रेकर तो बिल्कुल ही टूट चुके हैं। मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि सेक्टर में कई जगह आधी अधूरे स्पीड ब्रेकर हैं। इससे सेक्टर में पढ़ने वाले स्कूली विद्यार्थियों और सेक्टरवासियों को हर समय खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
मार्केट की सड़क और स्पीड ब्रेकर पिछले छह माह से टूटी है शाम को मार्केट में अंधेरा होने के कारण एक्सीडेंट होने की संभावना बनी रहती है।
प्रविंदर शर्मा, व्यापारी सेक्टर 15 पंचकूला

स्कूलों के सामने के सभी स्पीड ब्र्रेकर टूट चुके है। जो स्कूली विद्यार्थियों के लिए खतरनाक है। मार्केट की सड़क पर गड्ढे इतने बड़े-बड़े हैं कि अक्सर गाड़ियों का बंफर टूटता रहता है।
शिव शर्मा, व्यापारी सेक्टर 15 पंचकूला

स्पीड ब्रेकर बीच और किनारे से टूटने के चलते अक्सर लोग स्पीड ब्रेकर के बीच से निकलने के बजाए रॉग साइड में चले जाते है। इससे दुर्घटना की संभावना रहती है।

विमल कुमार, निवासी सेक्टर 15 पंचकूला

सेक्टर की सड़कें कई जगह से टूट चुकी है। सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर टूटने के चलते अक्सर एक्सीडेंट होते रहते है। नगर निगम को इस ओर ध्यान देकर इनकी तुरंत मरम्मत करनी चाहिए।
सुनील वशिष्ठ, निवासी सेक्टर 15 पंचकूला

सड़कों पर पैचवर्क एक सप्ताह के अंदर लगवा दिया जाएगा। स्पीड ब्रेकर भी चेक करके उसको जल्द ही सही करवाया जाएगा।
सुनील तलवार, डिप्टी मेयर पंचकूला

कुछ शरारती तत्व स्टीट के लगे स्पीड ब्रेकर निकाल ले जाते है। एरिया के इंजीनियर से जांच करवा कर तारकोल के स्पीड ब्रेकर जल्द ही लगवाए जाएंगे।
ओपी सिहाग, ईओ नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed