फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No respite from cold, forecast of fog and clouds again from today

Chandigarh News: सर्दी से राहत नहीं, आज से फिर कोहरा और बादल छाने का पूर्वानुमान

Fri, 12 Jan 2024 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
No respite from cold, forecast of fog and clouds again from today
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शुक्रवार से शहर में अगले कुछ दिन तक कोहरा और हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। दिन के समय में हल्की धूप निकल सकती है लेकिन शाम को चलने वाली ठंडी हवाओं की वजह से शहर के अधिकतम तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।पिछले कई दिनों से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। वीरवार को दिन के समय में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, जिसका असर शहर के तापमान पर भी देखने को मिला और वीरवार को अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले 1.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया लेकिन शाम को फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसकी वजह से लोगों को काफी ठंड महसूस हुई। ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से लोगों के हाथ और पैर सुन्न हो रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वीरवार को कोहरे से आजादी मिली लेकिन सर्दी अधिक होने से लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


दिन में छा सकते हैं बादल, हल्के कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। दिन के समय में थोड़ी देर के लिए हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि, कुछ देर के लिए धूप खिलने की भी संभावना है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी और शाम के समय सर्द हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
12 जनवरी - 12 - 7
13 जनवरी - 14 - 6
14 जनवरी - 15 - 6
15 जनवरी - 15 - 8
16 जनवरी - 16 - 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed