{"_id":"61e9c43f6874a079c01d41be","slug":"no-relief-in-the-review-meeting-the-administrator-said-strict-action-should-be-taken-against-those-who-roam-without-masks-chandigarh-news-pkl439829561","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में सख्ती न कोई राहत, प्रशासक बोले- बिना मास्क घूमने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में सख्ती न कोई राहत, प्रशासक बोले- बिना मास्क घूमने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने वीरवार को शहर में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। इसमें ट्राइसिटी के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासक ने न तो कोई नई सख्ती लागू की है और न ही पुरानी सख्तियों में कोई ढील दी है। उन्होंने टीकाकरण को बढ़ाने और कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती करने के आदेश दिए हैं।
शहर के अस्पतालों द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद प्रशासक ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष जताया, लेकिन परीक्षण दर में सुधार के लिए अलग रणनीति अपनाने पर जोर दिया। टीकाकरण बढ़ाने के तरीकों पर प्रशासक ने स्वास्थ्य विभाग की सराहना की, लेकिन 15-18 वर्ष की श्रेणी में टीकाकरण दर में सुधार करने के लिए भी कहा, जो वर्तमान में 66.37 फीसदी है। उन्होंने कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक के लिए शेष आबादी को कवर करने में भी अपनी चिंता दिखाई। चंडीगढ़ के निवासियों से टीकाकरण का आग्रह करते हुए प्रशासक ने कहा कि टीकाकरण ही मौजूद वायरस की चपेट में आने से खुद को बचाने का एकमात्र तरीका है। प्रशासक ने सार्वजनिक स्थानों पर सख्त कोविड प्रोटोकॉल लागू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। जो बिना मास्क के घूम रहे हैं, उनका चालान किया जाना चाहिए।
प्रशासक ने किया स्पष्ट, पीयू के हॉस्टल में नहीं बनाया जा रहा मिनी कोविड केयर केंद्र
प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में 70 फीसदी बेड की उपलब्धता को जानकर, प्रशासक ने किसी भी अप्रत्याशित परिस्थितियों के लिए शहर की तैयारी पर संतोष व्यक्त किया। प्रशासक पुरोहित ने पिछले प्रतिबंधों को बिना किसी ढील के जारी रखने का आदेश दिया। यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मिनी कोविड केयर केंद्र स्थापित करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है। पुरोहित ने कहा कि पीयू छात्रावास के छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। ट्राइसिटी के अधिकारियों ने बताया कि मोहाली में 8574, पंचकूला में 2140 और चंडीगढ़ में 9966 सक्रिय मामले हैं। प्रशासक के दफ्तर में उनके साथ गृह सचिव नितिन कुमार यादव, वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े, स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग मौजूद रहे। सलाहकार धर्मपाल, डीजीपी प्रवीर रंजन, डीसी विनय प्रताप सिंह, नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में जुड़े।