फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No relief from cold for next 48 hours, chandigarh weather forecast

चंडीगढ़ में अगले 48 घंटे सर्दी से राहत के आसार नहीं, बूंदाबांदी हो सकती है, प्रदूषण भी चरम पर

Fri, 20 Dec 2019 11:02 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 20 Dec 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
No relief from cold for next 48 hours, chandigarh weather forecast
मां की गोद में बच्चा - फोटो : अमर उजाला
ठंड का कहर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा है। पूरे दिन बादल छाए रहने से वीरवार दिन का तापमान भी सामान्य से आठ डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जबकि रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन


हालांकि बुधवार के मुकाबले वीरवार के तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ, लेकिन शहरवासियों को सर्द हवाओं से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन भी ठंड का कहर जारी रहेगा। तापमान बढ़ेगा, लेकिन सर्दी से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के आसपास एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर पहाड़ी इलाकों में ज्यादा और मैदानी इलाकों में कम देखने को मिलेगा। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी खासी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है जबकि मैदानी इलाकों के एक से दो हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल आने से दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी तो होगी लेकिन सर्दी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। आसपास के इलाकों में बारिश होने से धुंध के छंटने के आसार रहेंगे। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 48 घंटे मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा। उसके बाद कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 14 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से नौ डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।


प्रदूषण चरम पर पहुंचा
बादल व धुंध होने से शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब की श्रेणी में पहुंच गया है। इंडस्ट्रियल एरिया में वायु गुणवत्ता सूचकांक 326 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है, जबकि सेक्टर-12 में वायु गुणवत्ता सूचकांक 257 रिकार्ड किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी के मौसम में वायुमंडलीय सतह नीचे आती है। इससे प्रदूषण के कण ऊपर जाने की बजाय नीचे रह जाते हैं। इस दौरान दमा व हार्ट के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे मरीजों को अपने एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed