चंडीगढ़: डिप्टी कमिश्नर का बड़ा फैसला- कंटेनमेंट एरिया में अभी नहीं मिलेगी कोई छूट
- डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने जताया संक्रमण बढ़ने का खतरा
- कंटेनमेंट एरिया में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति का दिया आश्वासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूटी के डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने शहर के कंटेनमेंट एरिया को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। डीसी ने शहर के किसी भी कंटेनमेंट एरिया में किसी प्रकार की कोई भी छूट देने से इंकार कर दिया है। इसके पीछे डीसी ने शहर के अन्य स्थानों में संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना जताई है। डिप्टी कमिश्नर ने यह आश्वासन दिया है कि कंटेनमेंट एरिया में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करने के साथ ही हर संभव मदद की जाएगी।
सेक्टर-26 में बापूधाम, सेक्टर 30बी, धनास की कच्ची कालोनी, सेक्टर-52 का कुछ हिस्सा, मनीमाजरा का शास्त्री नगर, सेक्टर-38 वेस्ट में अधिकांश कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। अकेले बापूधाम में ही 100 से अधिक संक्रमित मामले मिल चुके हैं। हालांकि केंद्र से मिले दिशा-निर्देशों के तहत चंडीगढ़ में 90 फीसदी छूट दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- कोरोना: बापूधाम में नहीं थम रहा संक्रमण, दो और पॉजिटिव मिले, चंडीगढ़ में अब तक 202 पीड़ित
10 प्रतिशत हिस्से को यूटी प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। इन क्षेत्रों में रहने वाले अधिकांश लोग यह मांग कर रहे थे कि उनका क्वारंटीन पीरियड पूरा हो चुका है, उन्हें बाहर आने की अनुमति दी जाए लेकिन बुधवार को डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने छूट को लेकर सभी संभावनाओं पर विराम लगाते हुए कंटेनमेंट एरिया में किसी प्रकार की छूट देने से इंकार कर दिया है।
79,993 पके खाने के पैकेट किए वितरित
डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर के उन हिस्सों में जिन्हें संक्रमण के खतरे को देखते हुए कंटेनमेंट घोषित किया गया है, वहां यूटी प्रशासन हर संभव लोगों की मदद कर रहा है। कंटेनमेंट क्षेत्र सहित शहर में रहने वाले बेसहारा और जरूरतमंद व्यक्तियों को बुधवार को 79,993 पके हुए भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं।
संक्रमण पर विराम लगाने के लिए कंटेनमेंट एरिया में सख्ती आवश्यक है। केंद्र सरकार से जो गाइडलाइन मिली है उसके अनुसार किसी प्रकार की कोई भी छूट अब नहीं दी जाएगी। कंटेनमेंट एरिया में प्रवेश और निकास में किसी भी छूट से शहर के बाकी हिस्सों को संक्रमित करने का जोखिम है। - मनदीप सिंह बराड़, डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़