{"_id":"5ec570748ebc3e90807fdfce","slug":"covid-19-in-chandigarh-corona-virus-in-chandigarh-news-in-hindi-corona-virus-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: बापूधाम में नहीं थम रहा संक्रमण, पांच और पॉजिटिव मिले, चंडीगढ़ में अब तक 205 पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: बापूधाम में नहीं थम रहा संक्रमण, पांच और पॉजिटिव मिले, चंडीगढ़ में अब तक 205 पीड़ित
Wed, 20 May 2020 11:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 May 2020 11:37 PM IST
सार
- बापूधाम को छोड़कर पूरे शहर में स्थिति कंट्रोल में
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना पड़ रहा भारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बापूधाम में बुधवार को कोरोना के पांच मरीज सामने आए। इनमें एक 26 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरुष के अलावा एक ही परिवार के 28 साल की महिला और 6 व 4 वर्ष की दो बच्चियां शामिल हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 205 हो गई है। शहर में सबसे ज्यादा मरीज बापूधाम से ही मिले हैं।
विज्ञापन
अकेले बापूधाम से 135 केस आए हैं। इसके अलावा सेक्टर 39 में मरीजों की संख्या काफी ज्यादा थी लेकिन मरीजों के ठीक होकर घर लौटने के बाद यहां कोई भी नया मामला काफी दिनों से सामने नहीं आया है। ऐसा माना जा रहा है कि बापूधाम के अलावा अन्य सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग को पूरी तरह से लोग मान रहे हैं जबकि बापूधाम में की जा रही लापरवाही ही वहां के लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़: धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा सार्वजनिक परिवहन, 16 रूटों पर सीटीयू की 47 बसें दौड़ीं
विज्ञापन
चिंता के बीच रिपोर्ट निगेटिव आना राहत भरी खबर
एक ओर जहां शहर में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों के मिलने का क्रम जारी है, वहीं जीएमएसएच-16 में भर्ती कोरोना के 40 संदिग्ध मरीजों में से 30 की रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना राहत देने वाली है जबकि अन्य 10 में से 2 में कोरोना की पुष्टि हुई है और 8 रिपोर्ट पेंडिंग है। जिन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है उन्हें बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि पेंडिंग वाले मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।