फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Officail info for PM Modi's Rally in Kaithal

न सूचना, न रैली स्थल का पता, मोदी का दौरा संशय में

Thu, 14 Aug 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Thu, 14 Aug 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं की ओर से भले ही 19 अगस्त को प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जोरशोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन के पास इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इस कारण प्रशासन पशोपेश में है। रैली के लिए भी अभी तक मैदान तक फाइनल नहीं हो पाया है। दौरे के लिए बुधवार के बाद महज महज दिन शेष बचते हैं। इसमें स्वतंत्रता दिवस सहित रविवार का अवकाश भी शामिल है। ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर संशय बरकरार है।
विज्ञापन


भाजपा नेता कर रहे हैं तैयारियां
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा 19 अगस्त को कैथल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की जानकारी देकर उसकी तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर तैयारियां नदारद हैं। न तो रैली के लिए मैदान ही फाइनल हुआ है न ही टेंट और अन्य दूसरे काम शुरू हो पाए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर प्रशासन द्वारा कई दिन पूर्व तैयारियां शुरू कर देता है, लेकिन यह तो प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बताया जा रहा है। ऐसे में तीन या चार दिन में प्रधानमंत्री की रैली कैसे आयोजित होगी, इस पर संशय है। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समय पर हो जाएंगी। पार्टी नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

 
इसलिए आएंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अगस्त को कैथल से चंड़ीगढ़-कैथल राजस्थान बॉर्डर पर राजगढ़ तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास करने आएंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 1393 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचआई के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर देवराज ने अधिकारियों के साथ मिलकर बुधवार को जींद रोड पर स्थित तीसरी नई अनाज मंडी के सामने निजी तौर पर विकसित की जा रही 26 एकड़ की कालोनी का निरीक्षण किया। लेकिन इस मैदान पर भी इतने घास और झाड़ हैं कि उन्हें उखाड़ने में ही लंबा समय लग सकता है। देवराज का कहना है कि पीएम के कार्यक्रम के लिए जगह फाइनल की जा रही है। जैसे ही जगह फाइनल होगी, सूचना दे दी जाएगी। वीरवार तक आयोजन स्थल फाइनल कर लिया जाएगा।

पुलिस लाइन मैदान में भी हो सकती है रैली
पुलिस लाइन में भी पीएम की रैली हो सकती है। भू-तल परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बारे में बुधवार को दौरा कर जानकारी जुटाई। मंत्रालय के अधिकारियों ने पुलिस लाइन को भी संभावित स्थलों में शामिल करते हुए अधिकारियों को जानकारी भेज दी है। अब देखना है कि जींद रोड एवं पुलिस लाइन में से कौन सी जगह फाइनल हो पाती है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लाइन मैदान रैली के लिए सुझाया गया है।


भाजपा जिला अध्यक्ष की ओर से रैली के आयोजन स्थल के लिए आवेदन मिला है। आधिकारिक रूप से प्रशासन के पास सूचना नहीं आई है। नई दिल्ली स्थित एपीजी कार्यालय की ओर से संभावित कार्यक्रम बताते हुए एक पत्र अवश्य मिला है। लेकिन इसमें कार्यक्रम को संभावित बताया गया है। यदि सरकार के आदेश आते हैं तो प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
-एनके सोलंकी, डीसी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed