फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no money to perform in world championship

जाने को पैसे नहीं तो क्या तारा विदेश नहीं जाएगी?

Wed, 26 Feb 2014 01:02 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Feb 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
no money to perform in world championship
शहर की फेंसिंग की खिलाड़ी तारा कारकी का बुल्गारिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। लेकिन उसके परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं कि वह तारा को वहां भेज सके। अब चंडीगढ़ की इस उभरती प्रतिभा को किसी स्पॉन्सर की तलाश है।
विज्ञापन

 
सत्रह वर्षीय तारा के सिटी ब्यूटीफुल की सर्वश्रेष्ठ तलवारबाज बनने के पीछे की कहानी संघर्ष से भरी है। सेक्टर-10 में किराये पर रहने वाले उसके माता-पिता दोनाें ही अस्थमा के  मरीज हैं।
विज्ञापन


उसके पिता रेहड़ी लगाते हैं और पार्ट टाइम कुक का काम करते हैं। तारा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकें डरी स्कूल सेक्टर-10 में 12वीं की छात्रा है और इसी स्कूल में बनी शहर की इकलौती फेंसिंग एकेडमी की सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां अधिकतर बीमार रहती है। इस कारण तारा घर पहुंचकर पहले घर का खाना बनाती है और फिर वापस स्कूल में चलने वाली एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए जाती है।

वह वहां रोज तीन घंटे से ज्यादा समय तक कड़ा अभ्यास करती है। इसके बाद शाम को पिता के काम में मदद करती है। इसके बावजूद उसके हौसले बेहद बुलंद हैं। वह दुनिया भर में देश का नाम रोशन करना चाहती है।


ऐसी तलवारबाज बेहद कम देखने को मिलती है : कोच
तारा की कोच चरणजीत कौर जोकि भारतीय फेंसिंग टीम की सबसे पहली महिला कोच थी, का कहना है कि तारा जैसी तलवारबाज बहुत कम देखने को मिलती है।

उसका बुल्गारिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कैडेट वर्ग में भारतीय टीम में चयन हुआ है। इसमें एक लाख से अधिक का खर्चा आएगा। अगर इसे कोई स्पॉन्सर मिल जाए तो वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए मेडल जीतने में कामयाब होगी।

सहेलियों ने दिया झांसी की रानी का खिताब
सहेलियों ने तारा को झांसी की रानी का खिताब दिया है। उनका कहना है कि जब वे तलवारबाजी करती है तो विरोधियों के छक्के छुड़ा देती है।

तारा की उपलब्धियां
- 2013 में स्कूल नेशनल गेम्स में 2 टीम गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता
- 2013 स्टेट गेम्स में 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल
- 2013 में जूनियर नेशनल मे सिल्वर मेडल
- 2014 में आंध्र प्रदेश में स्कूल नेशनल गेम्स में देश की नंबर वन तलवारबाज को हराकर मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed