फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Marriage Function in Sukhna Lake Club

अब लेक क्लब में नहीं हो सकेंगे शादी समारोह

Wed, 05 Mar 2014 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Mar 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
No Marriage Function in Sukhna Lake Club
यूटी प्रशासन ने लेक क्लब में शादियों पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है। प्रशासन जल्द ही इस संबंध में फैसला लेगा। अभी तक प्रशासन ने चंडीगढ़ क्लब सहित शहर के अन्य क्लबों में शादियों के आयोजन पर रोक लगाई है, लेकिन लेक क्लब में रोक न होने के कारण यहां अकसर शादी समारोह हो रहे हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के वित्त और खेल सचिव सर्वजीत सिंह ने खेल विभाग से इस बारे में विस्तृत जानकारी मांग कर पूछा है कि लेक क्लब में शादियां कैसे हो रही हैं? प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि ईको सेंसिटिव जोन की अधिसूचना जारी होने के बाद यहां शादी पर वैसे ही रोक लग जाएगी।
विज्ञापन


लेक क्लब के 500 से ज्यादा सदस्य हैं और कोई भी सदस्य मात्र 20 हजार रुपये में लेक क्लब का लॉन बुक करा सकता है। क्लब के कई सदस्य अपने नाम पर बुकिंग करवा रहे हैं और यहां शादी उनके परिचितों की हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में यह एकमात्र ऐसी जगह है जहां इतने कम पैसे में बुकिंग होती है। प्रशासन का मानना है कि लेक क्लब में शादी के आयोजन से यहां खिलाड़ियों को न सिर्फ दिक्कत आ रही है बल्कि खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर भी खराब हो रहा है। कई बार प्रशासन को खिलाड़ियों से इस बारे में शिकायत मिल चुकी है।


क्लब के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शूटिंग रेंज, टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल के साथ साथ हॉर्स राइडिंग का सेंटर भी है। शूटिंग रेंज तो हाल ही में शुरू है, लेकिन, शादी के दौरान इस जगह का इस्तेमाल केटरर की ओर से खाना बनाने के लिए किया जाता है। ध्यान रहे कि पिछले साल यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ क्लब में शादी के आयोजन पर रोक लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed