फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No idea on separate administrator for Chandigarh: Home Ministry

चंडीगढ़ के लिए अलग प्रशासक पर नहीं चल रहा विचार : गृह मंत्रालय

Sat, 14 Aug 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
No idea on separate administrator for Chandigarh: Home Ministry
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि पंजाब के राज्यपाल से चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी लेने का कोई प्रस्ताव उसके समक्ष विचाराधीन नहीं है। गृह मंत्रालय के स्पष्टीकरण से चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से अलग प्रशासक की चर्चाओं पर विराम लग गया है।
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का कार्यकाल 22 अगस्त को खत्म हो रहा है। अगले प्रशासक को लेकर पिछले काफी दिनों से क्षेत्रीय और केंद्रीय स्तर पर हलचल तेज है। भाजपा के नेता अलग प्रशासक की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय आलाकमान से भी भाजपा ने मांग की है। जैसे ही बातें बाहर आईं, पंजाब के नेताओं ने इस पर विरोध जताना शुरू कर दिया। पंजाब के नेताओं का कहना है कि अलग प्रशासक पंजाब को चंडीगढ़ से अलग करने की तरफ कदम है। हालांकि, गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के राज्यपाल से चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी लेने का कोई फैसला नहीं किया है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में केंद्र ने चंडीगढ़ को पंजाब के राज्यपाल से अलग करने की कोशिश की थी। दिल्ली में ‘डेमोलिशन मैन’ के तौर पर मशहूर रहे पूर्व आईएएस अधिकारी एवं भाजपा नेता केजे अल्फोंस को चंडीगढ़ का प्रशासक बना दिया गया था। उन्हें जिम्मेवारी संभालने की सूचना भी दे दी गई थी, लेकिन तत्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पुरजोर विरोध के बाद उनकी नियुक्ति टल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed