फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no fund for smart city project in chandigarh nagar nigam budget

निगम बजट में स्मार्ट सिटी के लिए अलग से कोई फंड नहीं

Sat, 13 Feb 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Feb 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
no fund for smart city project in chandigarh nagar nigam budget

चंडीगढ़ नगर निगम ने 1072 करोड़ का बजट तो पास कर दिया, लेकिन इसमें स्मार्ट सिटी के लिए अलग से कोई फंड नहीं है। जब प्रशासन चंडीगढ़ को देश की 20 स्मार्ट सिटी में लाने के लिए संघर्ष कर रहा था तो नगर निगम ने चार सेक्टरों 22,17,34 और 22 को पहले स्मार्ट बनाने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन


इसके तहत यहां पर तीन मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा 200 पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया था इसके साथ ही यहां पर 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने की बात की गई थी। लेकिन शुक्रवार को पास बजट में स्मार्ट सिटी के लिए कोई अलग से फंड नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


जबकि प्रशासन का दावा है कि स्मार्ट सिटी के अगली 20 शहरों की सूची में चंडीगढ़ का नाम शामिल होगा। पिछले साल के प्रस्ताव में सेक्टर-22 और 17 में दो मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण स्मार्ट सिटी के लिए रखा गया था, लेकिन बजट में इसके लिए कोई राशि तय नहीं की गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों का होगा बीमा

मनोनीत पार्षद डा. शगुफ्ता प्रवीण ने डेढ़ साल पहले गए स्टडी टूर में अकाली पार्षद मलकीयत सिंह के निधन का हवाला देते हुए कहा कि पार्षदों के लिए भी बीमा पालिसी होनी चाहिए।  इस पर कमिश्नर ने कहा कि बजट में वेलफेयर फंड में इसके लिए 50 लाख रुपये की राशि का प्रावधान रख दिया जाएगा।


अब पता लगा की अस्पताल प्राइमरी स्वास्थ्य में नहीं आता

नगर निगम की ओर से जो पिछले साल दो नए अस्पतालों का निर्माण करने का प्रस्ताव पास किया था अब नगर निगम उनका निर्माण नहीं कराएगा।

जब सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल ने कहा कि बजट में इनका प्रावधान शामिल नहीं किया गया है तो चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने बताया कि इन दोनों का निर्माण प्रशासन करेगा। एक अस्पताल का निर्माण मलोया और दूसरा सेक्टर-48 में होगा।

उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि नगर निगम के पास प्राइमरी स्वास्थ्य है और इसमे अस्पताल का निर्माण और चलाने का अधिकार नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed