{"_id":"9a54c1ca3a417591a7a3ea2ef20be4c7","slug":"no-encroachment-on-kabari-market-due-to-president-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत, फिलहाल नहीं हटेगी कबाड़ी मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत, फिलहाल नहीं हटेगी कबाड़ी मार्केट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Mar 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 मार्च को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के शहर आगमन के कारण धनास में बनी कबाड़ी मार्केट पर कार्रवाई नहीं होगी। इससे पहले प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने 13 मार्च को कार्रवाई का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग से पुलिस फोर्स मांगी थी। लेकिन पुलिस विभाग ने राष्ट्रपति के आने के कारण सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता व्यक्त की। जिस कारण प्रशासन ने मार्केट को हटाने का निर्णय टाल दिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि प्रशासन ने कबाड़ी मार्केट हटाने के लिए बकायादा धनास में मुनादी भी करा दी थी। यह कार्रवाई प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की सिफारिश के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, प्रदूषण बोर्ड की ओर से भेजे पत्र में जिक्र किया था कि धनास में कबाड़ बेचने और खरीदने का काम होता है। इससे यहां बायोमेडिकल वेस्ट इकट्ठा हो रहा है।
साथ ही यहां कुछ इस तरह की मशीनें लग गई हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रशासन के अनुसार, सभी कबाड़ी कृषि योग्य भूमि पर बैठे हैं और जमींदारों ने ही उन्हें किराये पर जगह दी है।
लगभग 50 कबाड़ी यहां कारोबार कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार कबाड़ी मार्केट का हटना तय है अब कार्रवाई के लिए नई तारीख तय की जाएगी।