फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no election for bjp state president in chandigarh

चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए नहीं होगा चुनाव

Fri, 22 Jan 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
no election for bjp state president in chandigarh

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए अब चुनाव होने की संभावना कम हो गई है, क्योंकि 24 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। पार्टी के अनुसार अमित शाह को पुन: सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी के संविधान के अनुसार जब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो जाता है तो बाकी राज्यों के अध्यक्षों को मनोनीत करने का अधिकार नवनियुक्त अध्यक्ष के पास होता है।
विज्ञापन


ऐसे में चंडीगढ़ के नए भाजपा अध्यक्ष के लिए अब चुनाव होने की उम्मीद नहीं है। दिसंबर में चंडीगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करवाने का निर्णय हुआ था, लेकिन मेयर चुनाव के कारण इसे टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मेयर चुनाव के बाद 10 जनवरी को चुनाव करवाने की तारीख तय हुई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के कारण फिर से टाल दिया गया।

ऐसे में अब 24 को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद इस माह के अंत में या फरवरी के पहले सप्ताह में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम मनोनीत कर दिया जाएगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता कर रहे लॉबिंग
नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अब तक दो नाम पर चर्चा हो रही है, जिनमें राजेश गुप्ता और सतिंदर सिंह का नाम शामिल है। राजेश गुप्ता के लिए टंडन और सतिंदर सिंह के लिए सांसद किरण खेर, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन लाबिंग कर रहे हैं। नए अध्यक्ष के मनोनीत होने के कारण इन नेताओं के बीच गुटबाजी बढ़ने की भी उम्मीद है।


 संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 प्रतिशत प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव होने जरूरी हैं। बाकी बचे प्रदेश अध्यक्ष को मनोनीत करने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास होता है। मनोनीत के अलावा नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी हो सकता है, लेकिन इसका निर्णय बाद में ही लिया जाएगा।
- अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed