{"_id":"1cea174aac7598ec661afe4d97e3dd40","slug":"no-doctor-in-general-hospital-pamchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पर वेंटिलेटर तो हैं, पर डॉक्टर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पर वेंटिलेटर तो हैं, पर डॉक्टर नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 02 May 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी की वजह से हृदय रोग के मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिल रही है। पिछले करीब दो साल से अस्पताल की तीसरी मंजिल पर वेंटिलेटर तो हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं होने की वजह से हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को पीजीआई या चंडीगढ़ के दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
अस्पताल को हाईटेक करने के लिए नई बिल्डिंग तैयार हो रही है, लेकिन उपकरण पहले से मौजूद होने के बावजूद डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की जा रही है। अस्पताल में रोजाना हृदय रोग से संबंधित दो-पांच मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उधर, सीएमओ का कहना है कि स्पेशलाइज्ड डॉक्टरों की कमी है, लेकिन जल्द से जल्द वेंटिलेटर की सुविधा मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन