फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Clearance on HJC-BJP Coalition

गठबंधन पर हजकां-भाजपा का नया पैंतरा

Wed, 13 Aug 2014 03:39 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Aug 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
No Clearance on HJC-BJP Coalition

विधानसभा चुनाव की दहलीज पर बैठे भाजपा- हजकां गठबंधन के मसले पर एक दूसरे की पहल का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा इस इंतजार में है कि कुलदीप अपनी तरफ से इनकार करें और हजकां इस इंतजार में है कि पहले भाजपा अपनी चाल चलें। शह और मात के खेल में नुकसान दोनों पार्टियों का होगा।

विज्ञापन


यह बात अलग है कि किसी का कम तो किसी का ज्यादा नुकसान होगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने गठबंधन की वकालत कर रहे हैं लेकिन यह संकेत भी दिए हैं कि गठबंधन टूटने के हालत में नुकसान हजकां का अधिक होगा। रही बात चुनाव की तो यह भाजपा की रणनीतिक विवशता है कि वह पुरानी शर्तों पर समझौता नहीं कर सकती।
विज्ञापन


जातिवादी राजनीति करने वाले दलों से सत्ता को दूर रखने के लिए भी गठबंधन जरूरी है। कैप्टन ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि गठबंधन टूटने की परिस्थितियां बने। उनका कहना है कि गठबंधन तीन वर्ष से ज्यादा चला है। हरियाणा की जनता के लाभ के लिए यह गठबंधन बनाया गया है। हम कुलदीप को मित्र के नाते रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी शर्तों पर समझौता संभव ही नहीं

No Clearance on HJC-BJP Coalition

अभिमन्यु ने कहा कि कुलदीप को यह सलाह दी है कि राजनीतिक हालात बदलने के कारण अब पुरानी शर्तों पर समझौता संभव नहीं है। यह हमारी रणनीतिक विवशता है कि हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ता चाहते हैं कि मुख्यमंत्री भाजपा का बने। अब हमने गेंद कुलदीप के पाले में डाल दी है निर्णय उन्हें करना है।

एक तरफ दोस्ती, दूसरी तरफ मुलाकात से परहेज एक तरफ भाजपा के प्रदेश नेता हजकां सुप्रीमो को दोस्त बता रहे हैं। वहीं कुलदीप की अब तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात तक नहीं हुई है।

उन्होंने शाह से लंबे समय से मुलाकात करने के लिए समय मांगा है, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। ऐसे में मंगलवार को कुलदीप ने दिल्ली में घोषणा पत्र की तैयारी भी शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि इस बीच अमित शाह से उनकी मुलाकात हो सकती है।

गुमराह कर रहे हैं बिश्नोई : विज

No Clearance on HJC-BJP Coalition

भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने कहा कि कुलदीप राष्ट्रीय अध्यक्ष को चिट्ठी लिख कर गुमराह कर रहे हैं। वे हरियाणा में तो किसी नेता से बात करते नहीं हैं। केंद्रीय नेतृत्व भी हमारी बात को वरीयता देगा। अब उनके पास कोई दूसरा विकल्प है तो वे रखें।

हम अपनी शर्तें उनके सामने रख चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह चुके हैं कि भाजपा अकेले सरकार बनाने की हालत में है। हम तो चाहते हैं कि 2011 के समझौते के तहत गठबंधन कायम रहे। बाकी फैसला भाजपा को करना है। मंगलवार को भी कुलदीप जी दिल्ली में ही हैं।

जीतने वाले उम्मीदवारों को साथ लेकर बैठें कुलदीप

No Clearance on HJC-BJP Coalition

भाजपा पुरानी 45 सीटों पर हजकां के प्रत्याशी उतारने के लिए कतई सहमत नहीं है। कैप्टन अभिमन्यु ने संकेत दिए हैं कि कुलदीप जीतने वाले उम्मीदवारों को साथ लेकर बैठें तो समस्या का हल निकल सकता है।

यह कहना उचित नहीं है कि प्रदेश का नेतृत्व कुलदीप को प्रताड़ित कर रहा है। कैप्टन ने कहा कि स्टेट लीडरशिप को भरोसे में लेकर ही यह गठबंधन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed