{"_id":"9506717828183ad4eef581415675dc27","slug":"no-boating-on-sukhna-lake-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे को सुखना पर बोटिंग नहीं कर सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे को सुखना पर बोटिंग नहीं कर सकेंगे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Jun 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडे को सुखना लेक पर बोटिंग करना लोगों के लिए चुनौती बन गई। दरअसल, बोटिंग के लिए लेक पर एक ही काउंटर खोला गया, जिसमें तीन लाइनें एक टिकट लेने की, दूसरी महिलाओं की और तीसरी रिटर्न मनी की लगाई गई।
विज्ञापन
इस वजह से बोटिंग की टिकट लेने के लिए विजिटर्स को करीब आधा घंटे से अधिक समय तक अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है। यह समस्या विजिटर्स को हर वीकेंड पर झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
टिकट लेने में लग गया आधा घंटा: वरिंदर
लेक पर बोटिंग करने आईं वरिंदर कौर ने बताया कि आधा घंटे से वे लाइन में लगी थी, जिसके बाद उन्हें टिकट मिली। एक खिड़की से टिकट मिलने की वजह से विजिटर्स को मुश्किल आ रही थी। प्रशासन को इसके इंतजाम करने चाहिए। रविवार के दिन तो दो काउंटर खुले होने चाहिए। वहीं परिवार संग आए अनिल कुमार ने बताया रविवार के दिन तो दो काउंटर खुले होने चाहिए। भूपिंदर सिंह ने कहा कि बोटिंग करने के लिए पहले लाइन के लिए इंतजार किया। इसके बाद मनी रिटर्न के लिए यहां लाइन ठीक न होने की वजह से इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन