{"_id":"702a1bdab846fe174d316c55b504ae2e","slug":"no-bash-after-drinking-on-new-year-police-enquiry-may-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर सेलीब्रेशन से जुड़ी बेहद अहम खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर सेलीब्रेशन से जुड़ी बेहद अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। चंडीगढ़ पुलिस सिटी के हरेक डिस्को और क्लब पर नजर रखेगी और यदि कोई हुड़दंग मचाता पाया गया तो उस पर सख्ती बरती जाएगी। चंडीगढ़ में करीब एक दर्जन डिस्को हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा चंडीगढ़ क्लब और दो दर्जन से ज्यादा होटलों में जश्न का इंतजाम किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि डिस्को और होटलों के आसपास पीसीआर वैन खड़ी रहेगी। साथ ही ड्रंकन ड्राइव रोकने के लिए स्पेशल नाके भी लगाए जांएगे। डिस्को और क्लब प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर बंद कराए जाएंगे। इसके लिए थाना पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
अरोमा चौक पर रहेगा अलर्ट
नए साल के मौके पर सेक्टर-22 स्थित अरोमा लाइट प्वाइंट के पास सुरक्षा कड़ी की जाएगी, क्योंकि यहां अक्सर युवा हुड़दंग मचाते रहते हैं।
ड्रग्स तस्करों पर पैनी नजर
डिस्को और क्लबों के साथ होटलों में कहीं ड्रग्स की सप्लाई न हो, इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस के जवान सादी वर्दी में मौजूद रहेंगे। किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस सख्ती बरतेगी।
विज्ञापन
एक्साइज विभाग भी करेगा चेकिंग
चंडीगढ़ पुलिस के अलावा चंडीगढ़ का एक्साइज विभाग भी चेकिंग करेगा। एक्साइज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरेक डिस्को और क्लब में शराब का लाइसेंस चेक किया जाएगा।
सिटी के क्लब
क्लब मियामी, सेक्टर-9
अल्फा क्यू, सेक्टर-9
एफ बार, सेक्टर-9
स्कोर, सेक्टर-8
क्रिस्टल, सेक्टर-26
कावा, सेक्टर-26
ताओ, सेक्टर-26
बज, सेक्टर-17
ब्लू ब्लेजर, सेक्टर-17
एफबार, इंडस्ट्रियल एरिया
कोट्स...
चंडीगढ़ पुलिस ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। जगह-जगह नाके लगाए जाएंगे, साथ ही डिस्को और क्लब के आसपास पीसीआर वैन व पुलिस की मुस्तैदी होगी।
- डा. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी, चंडीगढ़ पुलिस