{"_id":"bf9662cfa3d2ec0402fbdbdf5ef7ef6a","slug":"no-ban-on-internet-service-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बंद नहीं हुई थी इंटरनेट सर्विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बंद नहीं हुई थी इंटरनेट सर्विस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दावा किया गया था कि जाट आंदोलन के कारण हरियाणा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, जबकि ऐसा हुआ ही नहीं था। हरियाणा में इंटरनेट सेवा पहले की तरह चल रही है और आंदोलन के दिनों में भी चलती रही।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जाट आरक्षण आंदोलन का जमकर प्रचार-प्रसार हो रहा है। शनिवार को उपद्रव बढ़ने के बाद इंटरनेट सेवा बंद करने का दावा किया गया था। लेकिन करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जैसे कई शहरों में इंटरनेट की सेवा निर्बाध जारी रही। किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं दिखी।
विज्ञापन
शनिवार को कई टेलीकॉम कंपनियों ने सरकारी आदेशों का हवाला देते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद करने के लिए बयान जारी किए थे। सोशल मीडिया के जरिये भी आंदोलन को भड़काया जा रहा है। अलग-अलग जगह की गतिविधियां साइट्स पर अपलोड हो रही हैं।
विज्ञापन