फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No auspicious work will be done for eight days, Holashtak will start from February 24

Chandigarh News: आठ दिनों तक नहीं होंगे शुभ कार्य, 24 फरवरी से शुरू होगा होलाष्टक

Sun, 22 Feb 2026 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
No auspicious work will be done for eight days, Holashtak will start from February 24
चंडीगढ़। होली से पहले आने वाले होलाष्टक के चलते शहर में आठ दिनों तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। इस वर्ष होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा। सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक के आठ दिन होलाष्टक कहलाते हैं। चूंकि ये दिन होली से ठीक आठ दिन पहले आरंभ होते हैं इसलिए कई स्थानों पर इन्हें होलियां भी कहा जाता है।
विज्ञापन

शास्त्रों में होलाष्टक के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत संस्कार, गृह प्रवेश जैसे सभी शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। मान्यता है कि इन दिनों ग्रहों का प्रभाव उग्र रहता है और नकारात्मक शक्तियां बढ़ जाती हैं। आचार्य के अनुसार होलाष्टक में पूजा-पाठ, मंत्र जाप, दान-पुण्य, सत्संग और भगवान विष्णु के नरसिंह रूप का ध्यान करना श्रेष्ठ माना गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी अवधि में भक्त प्रह्लाद को दैत्यराज हिरण्यकशिपु ने कई यातनाएं दी थीं, इसलिए इन दिनों शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed