फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No approval to increase 16 percent fee, only 8 percent will be able to increase

16 प्रतिशत फीस बढ़ाने की नहीं मिली मंजूरी, 8 फीसदी ही बढ़ा पाएंगे

Fri, 04 Dec 2020 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
No approval to increase 16 percent fee, only 8 percent will be able to increase
चंडीगढ़। शहर के निजी स्कूल नए सेशन 2021-22 में 8 प्रतिशत तक की फीस बढ़ोतरी कर रहे हैं। कुछ निजी स्कूल प्रबंधन की मांग थी कि पिछले सेशन में कोविड-19 के कारण हम नियमों के अनुसार स्कूल फीस में आठ फीसदी वृद्धि नहीं कर पाए थे, इसलिए हमें इस सेशन में 16 प्रतिशत फीस बढ़ाने की अनुमति दी जाए, लेकिन शिक्षा विभाग ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

फीस बढ़ाने के मामले को लेकर शिक्षा विभाग और इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अधिकारियों की वीरवार को बैठक हुई। जिसमें शिक्षा विभाग ने सीधे तौर पर स्कूलों को आठ प्रतिशत फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी है। लेकिन यह कहा है कि सभी स्कूल नियमों के अनुसार चलेंगे। निजी स्कूलों को नियमों के अनुसार हर वर्ष आठ प्रतिशत फीस बढ़ा सकते हैं। इसलिए स्कूलों ने नए सत्र में फीस में इजाफा करने का फैसला लिया है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमने स्कूलों की मांगों को सुना है, अंतिम फैसला हम वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने के बाद देंगे।
विज्ञापन

सभी स्कूल बढ़ाएंगे आठ प्रतिशत फीस
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हमारी वीरवार को बैठक हुई। विभाग ने सीधे तौर पर हमें फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि सभी स्कूल नियमों के अनुसार ही चलेंगे। इसलिए नियमों के अनुसार सभी स्कूल नए सेशन की फीस में 8 प्रतिशत तक का इजाफा करेंगे। - एचएस मामिक , अध्यक्ष, इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सत्र की फीस आठ प्रतिशत बढ़ाई
हमारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पिछले महीने फीस वृद्धि को लेकर बैठक हुई थी। इसमें अधिकारियों ने कहा था कि नियमों के अनुसार ही आप फीस में वृद्धि कर सकते हो। इसलिए हमने नियमों के अनुसार नए सेशन 2021-22 की फीस में 8 प्रतिशत तक कि बढ़ोतरी की है। -लुइस लोपेज, प्रिंसिपल, सेंट स्टीफेंस स्कूल-45

क्या कहते हैं अधिकारी
निजी स्कूल प्रतिनिधियों के साथ वीरवार को हुई बैठक में हमने उनकी मांगों को सुना है। वरिष्ठ अधिकारियों से हम इसके बारे में चर्चा करेंगे। उनकी राय के बाद ही स्कूलों की फीस बढ़ाने को लेकर कोई अंतिम निर्णय सुनाया जाएगा। -रूबिन्दरजीत सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक, यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed