फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no any facilities for chandigarh passenger in rail budget

रेल बजट में चंडीगढ़ को फिर हताशा हाथ लगी

Thu, 25 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
no any facilities for chandigarh passenger in rail budget

रेलमंत्री सुरेश प्रभु की ओर से वीरवार को पेश रेल बजट में चंडीगढ़ को फिर हताशा हाथ लगी है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वाई फाई किए जाने के दावे वर्ष 2013 के रेल बजट से किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


तीन साल का वक्त गुजर जाने के बाद भी यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिल पाई है। पिछले वर्ष रेल बजट में स्टेशन की गुणवत्ता के सुधार के वादे किए गए थे जो पूरे नहीं हुए हैं। इस तरह की स्थिति में चंडीगढ़ के यात्रियों के लिए कोई भी सुविधा रेल बजट में नहीं मिली है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में रेल बजट में जहां चंडीगढ़ से 12 ट्रेनों का संचालन किया गया था, वहीं इस बार चंडीगढ़ की अनदेखी की गई हैं। वहीं, पुराने प्रोजेक्ट को भी पूरा नहीं किया गया है। पिछले वर्ष के बजट में स्टेशन पर एसी वेटिंग रूम, मॉडल सिग्नल आईटी हब बनाने, शताब्दी में यात्रियों के लिये बेहतरीन खाना उपलब्ध कराने के लिए शहर में बेस किचन का निर्माण, रेलवे स्टेशन पर डोरमेट्री रूम बनाने, मल्टी लेवल पार्किं ग का काम पूरा करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इनमें से एक भी काम पूरा नहीं किया जा सका है। वहीं इस बार के बजट में  चंडीगढ़ को कुछ भीनहीं मिला है। पुराने प्रोजेक्ट पर काम भी नहीं हो पाया है। बजट में  इस बार 11 ओवर ब्रिज बनाने का प्लान बनाया गया है। वहीं राजपुरा से मोहाली को ट्रैक से जोड़ा जाएगा।

स्क्रीन पर देखा गया लाइव रेल बजट  
रेलवे स्टेशन पर पहली बार लाइव बजट का प्रसारण के लिये टीवी लगाया गया था। इस दौरान यहां पर बजट को देखने के लिए यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। बजट के दौरान किसी ट्रेन की घोषणा नहीं होने पर यात्रियों को हताशा हाथ लगी है। यात्रियों को उम्मीद थी कि यहां से लोगों के हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। वह भी यहां से नहीं चली। इससे यात्रियों को समस्या हो रही है।

यात्री सहायक बनाये जाने पर कुलियों ने जताई खुशी
रेलवे स्टेशन पर बजट के दौरान कुलियों को  यात्री सहायक  कहा जायेगा। इसके लिए रेलवे कुलियों को प्रशिक्षण देगा। चंडीगढ़ स्टेशन के कुलियों ने इस पर खुशी जताई है।


दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला डिवीजन ने बताया कि रेलवे बजट में यात्रियों को बेहतरीन सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सैंक्शन प्रोजेक्ट जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed