फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nitin gadkari, sukhbir badal, punjab depty cm, punjab politics, punjab

गडकरी ने सुखबीर को दिया भरोसा, जल्द अपग्रेड होंगे हाईवे

Thu, 07 Apr 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari, sukhbir badal, punjab depty cm, punjab politics, punjab
नितिन गडकरी
पंजाब में जल्द ही सड़कों और हाईवे का अपग्रेडेशन किया जाएगा। केंद्र सरकार इसके लिए आवश्यक मंजूरी और अतिरिक्त फंड मुहैया करवाएगी। यह भरोसा केंद्रीय सड़क परिवहन और रजामार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को दिया है। सुखबीर ने गडकरी से मुलाकात कर निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति के मसले पर चर्चा की। उन्होंने खरड़-लुधियाना रोड को फोर से सिक्स लेन करने, रोपड़-फगवाड़ा रोड को अपग्रेड करने और जीरकपुर-पटियाला रोड को फोरलेन करने के लिए धन की उपलब्धता में फेरबदल की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही सात अन्य नेशनल हाईवे को अपग्रेड करने को सैद्धांतिक स्वीकृति मांगी। सुखबीर ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया खरड़-लुधियाना रोड को फोर से सिक्स लेन करने के लिए टेंडर बार-बार कैंसिल कर रहा है। इस योजना को अभी पीपीपीएसी की ओर से भी मंजूर किया जाना है। रोपड़-फगवाड़ा रोड को अपग्रेड करने को 80 प्रतिशत जमीन उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन मंत्रालय से मंजूरी लेने में देरी की वजह से एनएचएआई ने इसे स्थगित कर रखा है।
विज्ञापन


केंद्रीय सचिव ने बैठक के दौरान बताया कि इस परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। मई में एनएचएआई यह काम माहिरों को सौंपेगी। गडकरी ने जीरकपुर-पटियाला रोड को फोरलेन करने के लिए धन का सोर्स बदलने पर सहमति जताई। इसके साथ ही एक हफ्ते में पर्याप्त धन जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। राज्य में 647 किलोमीटर लंबे सात नए नेशनल हाईवे के संबंध में भी जल्द नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन प्रोजेक्ट पर जुलाई में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं शुरू हुआ एनएच-1 में सुधार का काम
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि बाघा सीमा तक अमृतसर बाईपास (एनएच-1) में सुधार का काम अब तक  शुरू नहीं हो सका है। नेशनल हाईवे-95 केलुधियाना-तलवंडी भाई खंड को फोरलेन करने का काम काफी धीमा चल रहा है। गडकरी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि बिना देरी दोनों प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जाए। अधिकारियों को चार महीनों में बाकी काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed