फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nirankari Samagam will be held in Chandigarh on 20th October

चंडीगढ़ में होगा विशाल निरंकारी समागम : सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में 20 अक्तूबर को समारोह, तैयारियां शुरू

Thu, 17 Oct 2024 03:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Oct 2024 03:50 PM IST
सार

चंडीगढ़ में निरंकारी समागम  होने जा रहा है।  निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के छत्रछाया में 20 अक्तूबर (रविवार) यह समागम होगा।

विज्ञापन
Nirankari Samagam will be held in Chandigarh on 20th October
सेक्टर-34 में समागम की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में निरंकारी समागम  होने जा रहा है।  निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के छत्रछाया में 20 अक्तूबर (रविवार) यह समागम होगा। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड शाम माल के सामने के मैदान में संत समागम का आयोजन होगा। यह समागम दोपहर 3 से रात 8 बजे तक होगा। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओपी निरंकारी, संयोजक मुखियों, सेवादल के खेत्रीय संचालकों, सेवादल के सदस्यों और भक्तों ने सामूहिक रूप में समागम को लेकर सेवा शुरू कर दी है। समागम परिसर और उसके आसपास साफ-सफाई की जा रही है।
विज्ञापन


इस समागम में चडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और आसपास के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस दिव्य संत समागम का भरपूर आनंद प्राप्त कर सतगुरु के आशीषों से लाभान्वित होंगे। संत समागमों की महत्ता को धर्म, ग्रंथों में भी विशेष रूप में वर्णित किया गया है। इसी उद्देश्य को लेकर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के नेतृत्व में ब्रह्मज्ञान की दिव्य रोशनी की तरफ इसे जन मानस तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है ताकि हर इंसान मानवीय गुणों को धारण कर परोपकार युक्त जीवन जीये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपी निरंकारी ने सभी नगरवासियों को समागम के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस विशाल संत समागम में शामिल होकर सतगुरु माता एवं निरंकारी राजपिता के दिव्य दर्शनों और उनके प्रवचनों से प्रेरणा प्राप्त करके जीवन को सार्थक बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed