{"_id":"5f8ded768ebc3e9bb80b9987","slug":"ninth-the-school-will-decide-on-the-examination-of-students-in-the-compartment-chandigarh-news-pkl3915277154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं- ग्याहरवीं कंपार्टमेंट के छात्रों की परीक्षा को लेकर स्कूल लेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं- ग्याहरवीं कंपार्टमेंट के छात्रों की परीक्षा को लेकर स्कूल लेंगे फैसला
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं कंपार्टमेंट की परीक्षा में बचे हुए विद्यार्थियों को लेकर शिक्षा विभाग ने फैसला स्कूलों के ऊपर ही छोड़ दिया है। डेढ़ हफ्ते पहले सरकारी स्कूलों में कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। सभी सरकारी स्कूलों ने वहां परीक्षार्थियों के अनुसार अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित करवाई थी। इस दौरान कई विद्यार्थी किसी कारणवश परीक्षा देने के लिए स्कूल नहीं पहुंच पाए। ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा मौका देकर परीक्षा लेने का फैसला शिक्षा विभाग ने स्कूलों के ऊपर ही छोड़ दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर ने बताया कि कई विद्यार्थी कंपार्टमेंट की परीक्षा देने के लिए स्कूल नहीं पहुंच पाए थे। ऐसे विद्यार्थियों को लेकर फैसला स्कूल पर ही छोड़ दिया है। स्कूल अपने स्तर पर परीक्षा में नहीं बैठ पाने के कारणों की जांच करेंगे और उसके आधार पर ही विद्यार्थी को दोबारा परीक्षा देने के लिए एक और मौका दिया जाएगा। बता दें 9 अक्तूबर को सरकारी स्कूलों में नौंवी और 11वीं के 4550 विद्यार्थियों के लिए कम्पार्टमेंट की परीक्षा का समापन हुआ था।
परीक्षा नहीं देने वाले विद्यार्थियों को देना होगा अंडरटेकिंग
जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी है और कक्षा दोहराना चाहते हैं, उनके अभिभावकों को स्कूल को अंडरटेकिंग देना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर ने बताया कि बिना अंडरटेकिंग के बाद उसी कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ अभिभावकों ने लिखित में दिया है कि वे अपने बच्चे को उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाना चाहते हैं।