{"_id":"657deebcbf72d82ba4062b8b","slug":"ninja-hit-fours-and-sixes-the-audience-cheered-and-cheered-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-308120-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: निंजा ने की चौके और छक्कों की बरसात, दर्शकों ने तालियां बजाकर बढ़ाया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: निंजा ने की चौके और छक्कों की बरसात, दर्शकों ने तालियां बजाकर बढ़ाया जोश
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) सीजन-10 के कड़ी से पहले एक प्रदर्शनी मुकाबले का आयोजन शनिवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में किया गया। यह मुकाबला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व कर रही पंजाब दे शेर टीम और एज्यूकेटर्स टीम के साथ हुआ। खासकर पंजाबी गायक निंजा ने बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए एजूकेटर्स की टीम के गेंदबाजों की धुनाई करते चौके-छक्के लगाए। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि थे।
एज्यूकेटर्स की अगुवाई अंशु कटारिया ने की। टीम में चंडीगढ़ और पंजाब क्षेत्र से विभिन्न कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के प्रतिनिधि शामिल थे। पंजाब दे शेर की टीम में जाने माने पंजाबी फिल्म जगत के सितारे बीनू ढिल्लों, जस्सी गिल, बब्बल राय, गैवी चहल, देव खरौड़, नींजा, राहुल जेटली, सुयश राय, अनुज खुराना, दक्ष अजीत सिंह, मयूर मेहता और विक्रमजीत सिंह शामिल थे। कड़कड़ाती ठंड और दुधिया रोशनी में राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने टॉस कर मुकाबले का उद्घाटन किया। मैच को देखने के लिए स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पंजाब की टीम के खिलाड़ियों की ओर से लगाए गए चौके-छक्कों पर खूब तालियां बजाई।
दत्तात्रेय बोले- ऐसे आयोजन जरूरी युवा ड्रग्स जैसी बुराइयों से रहते हैं दूर
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति जागृत कर उनमें ऊर्जा पैदा करते हैं जिससे वे ड्रग्स जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि शिक्षा के प्रसार में जुटे सभी शैक्षणिक संस्थानों ने बल्ले का दामन थाम इस खेल के प्रति अपनी रुचि जाहिर की है। राज्यपाल ने पंजाब दे शेर की टीम को सीसीएल के आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।