{"_id":"60b67a1f8ebc3e175424cdeb","slug":"nine-deaths-and-399-new-covid-cases-reports-in-chandigarh-mohali-and-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में संक्रमण: चंडीगढ़-मोहाली में नौ ने तोड़ा दम, पंचकूला में कोई मौत नहीं, मिल्खा सिंह की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में संक्रमण: चंडीगढ़-मोहाली में नौ ने तोड़ा दम, पंचकूला में कोई मौत नहीं, मिल्खा सिंह की हालत में सुधार
Tue, 01 Jun 2021 11:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:56 PM IST
सार
मंगलवार को ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में 399 नए संक्रमित मिले हैं। चंडीगढ़ और मोहाली में नौ मरीजों की मौत हुई है। कोरोना की थमती रफ्तार के बीच मौतों के आंकड़े में आ रही कमी से स्वास्थ्य विभाग ने काफी राहत की सांस ली है। उधर, महान धावक मिल्खा सिंह की हालत में सुधार है। डॉक्टर बेटी मोना उनकी देखभाल कर रही हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की दर के घटने के साथ अब मृत्यु दर भी कम होने लगी है। मंगलवार को जहां पंचकूला में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई, वहीं, चंडीगढ़ में 5 और मोहाली में 4 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। वहीं, चंडीगढ़ में 108, मोहाली में 197 और पंचकूला के 94 नए संक्रमित मिले। संक्रमण के साथ मृत्यु दर में भी गिरावट से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मंगलवार को जिन 5 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से 2 मरीज सेक्टर 15 के रहने वाले थे। सेक्टर 22 निवासी 64 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। खुड्डा लाहौरा निवासी 65 वर्षीय वृद्धा और सेक्टर-15 निवासी 82 वर्षीय वृद्ध ने पीजीआई में दम तोड़ा जबकि सेक्टर-15 निवासी 26 वर्षीय युवक की मोहाली स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, सेक्टर 25 निवासी 60 साल के वृद्ध की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे के दौरान 2255 लोगों की जांच की, जिनमें से 108 संक्रमित मिले, जबकि 26 की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमित मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 63 व महिलाओं की संख्या 45 रही। मनीमाजरा में 7, मौलीजागरां में 5, मलोया में 8, धनास में 9, सेक्टर 52 में 4, सेक्टर 44 में 5, सेक्टर 15, 21 व 22 में 4-4 मरीज मिले हैं। वहीं, मंगलवार को एकांतवास में रखे गए 389 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही शहर में अब सक्रिय केसों की संख्या 1481 हो गई है जबकि अब तक 758 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह की हालत में सुधार
कोरोना संक्रमित पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और डॉक्टर बेटी मोना उनकी देखभाल कर रही हैं। उन्हें घर में अलग कमरे में रखा गया है। रविवार को परिवार के अनुरोध पर उन्हें स्थिर स्थिति में फोर्टिस अस्पताल की ओर से छुट्टी दे दी गई थी। वहीं श्रीमती निर्मल मिल्खा सिंह को शनिवार रात को ऑक्सीजन की बढ़ती आवश्कता को देखते हुए गहन चिकित्सा इकाई में स्थानांतरित करना पड़ा था। वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।