फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nilgiri House won the OSS Inter House Cricket Tournament

Chandigarh News: नीलगिरि हाउस ने ओएसएस इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

Mon, 10 Mar 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nilgiri House won the OSS Inter House Cricket Tournament
चंडीगढ़। नीलगिरि हाउस ने पांचवें ओएसएस इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है। पीसीए मुल्लांपुर के बी ग्राउंड में आयोजित इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में नीलगिरि हाउस ने तीन मैच जीत कर यह खिताब अपने नाम किया। मैच के अंतिम दिन विजेता टीम ने अपने पहले मैच में हिमालय हाउस को छह विकेट जबकि दूसरे मैच में शिवालिक हाउस को 23 रनों से पराजित किया। हिमालय हाउस ने तीन मैचों में दो जीत दर्ज कर दूसरा स्थान पाया। इस टूर्नामेंट में देश के हर इलाके से लॉरेंस स्कूल के पूर्व छात्र जुटे और अपनी खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन

शिवालिक हाउस के ईश्वर ढिल्लों द्वारा तीन पारियों में 113 रन बनाने के लिए टूर्नामेंट का बेस्ट बैटर से नवाजा गया जबकि आयुष काे छह विकेट चटकाने के लिए बेस्ट गेंदबाज का खिताब दिया गया। चैंपियन और उपविजेता टीमों को ओएसएस के अध्यक्ष (इलेक्ट) ब्रिगेडियर आदर्श बुटेल ने स्कूल के पूर्व कोच आरटी विलियम्स, पीसीए के उपाध्यक्ष पीएमएस बंगा, स्कूल के प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह ढिल्लों और कुछ अन्य लोगों की उपस्थिति में सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed