फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nikhil Khurana remembers the chaat and comfort of sector 19

सेक्टर-19 की चाट और सुखना के सुकून को याद करते हैं निखिल खुराना

Tue, 06 Oct 2020 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nikhil Khurana remembers the chaat and comfort of sector 19
चंडीगढ़। नए शो ‘राम प्यारे सिर्फ हमारे’ में सेक्टर-47 चंडीगढ़ के रहने वाले निखिल लीड रोल निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह राम का किरदार निभा रहे हैं। यह हास्यापद धारावाहिक है, जिसमें पति-पत्नी के बीच में दूसरी औरत आने के बाद थोड़ी खिटपिट शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-19 की चाट, सेक्टर-22 के गोलगप्पे और सुखना पर सुकून की सैर शहर की याद दिलवाती रहती है।
विज्ञापन

निखिल के पिता आर्मी में अफसर और माता गृहिणी हैं। निखिल पहले भी कई धारावाहिकों में लीड रोल कर चुके हैं। निखिल ने स्कूल की पढ़ाई जीएमएसएसएस-35 से की है। इसके बाद डीएवी कॉलेज-10 से स्नातक की पढ़ाई की। निखिल ने बताया वे कॉलेज में भी डांस और मॉडलिंग टीम में थे। हालांकि उस समय उन्हें थियेटर आदि के बारे में जानने को ज्यादा मौका नहीं मिला। कॉलेज के बाद उन्होंने कुछ समय प्राइवेट कंपनी में नौकरी की। नौकरी के समय उन्हें लगा वे एक्टिंग के लिए ही बने हैं। उन्होंने नौकरी छोड़ी और मुंबई जाकर इंटरव्यू दिए। निखिल ने बताया उन्होंने डिज्नी के साथ तेरे लिए ब्रो नाम के शो में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed