फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nihangs blocked airport road for Amritpal's release

Chandigarh News: अमृतपाल की रिहाई के लिए निहंगों ने किया एयरपोर्ट रोड जाम

Sun, 19 Mar 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nihangs blocked airport road for Amritpal's release
मोहाली। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई की खबर मिलते ही वाईपीएस चौक पर धरने पर बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा में शामिल कुछ निहंग गुस्से में आ गए। निहंग सिख नंगी तलवारों के साथ नारेबाजी करते हुए शाम करीब साढ़े चार बजे गुरुद्वारा सिंह शहीदां की तरफ कूच करने लगे। धरनास्थल पर शुक्रवार रात से ही पुलिस बल तैनात था, लेकिन उसे अंदेशा नहीं था कि ऐसा हो सकता है। यह देखकर पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास पुलिस बल का इंतजाम किया गया। वाईपीएस चौक से निकलकर जब निहंग नारेबाजी करते हुए गुरुद्वारा सिंह शहीदां की तरफ बढ़ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन निहंग नहीं माने और शाम करीब पांच बजे एयरपोर्ट रोड को जाम कर दिया। निहंगों ने कहा कि उन्होंने कहा कि जब तक अमृतपाल सिंह को रिहा नहीं किया जाता तब तक वे वहां डटे रहेंगे। वहीं इस दौरान पंजाब पुलिस के जवानों ने चारों तरफ से घेरा डाल लिया।
विज्ञापन

आठ फरवरी को मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर हुई थी झड़प
वाईपीएस चौक पर सात जनवरी से धरनाकारी बंदी सिखों की रिहाई के लिए धरने पर बैठे हैं। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चे में शामिल निहंगों और पुलिस के बीच आठ फरवरी 2023 को हिंसक झड़प हो गई थी। इसमें पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी भी घायल हो गए थे। इसके बाद से मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाएं बंद
खालिस्तानी समर्थक पर कार्रवाई के बाद भ्रामक सूचनाएं रोकने के लिए जिले में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई लोगों को एसएमएस भेजने की सेवाएं बंद कर दी गईं। डीसी आशिका जैन ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग और पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक इंटरनेट सेवा बंद की गई है। वहीं जिला पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। शहर में जिस तरह की अफवाहें चल रही हैं वे सभी झूठ हैं। शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चाक-चौबंद है। इलाके में कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी। अगर कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed