फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nihang singh found hanged on a tree in Jalandhar

जालंधरः प्लॉट में पेड़ से लटका मिला निहंग सिंह का शव, मौत की वजह साफ नहीं

Thu, 11 Apr 2019 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Nihang singh found hanged on a tree in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर

जालंधर में थाना रामामंडी क्षेत्र के तहत पड़ते दकोहा में एक निहंग का शव पेड़ से लटकता मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि निहंग की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया। एडीसीपी सिटी परमिंदर भंडाल के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि इलाके में एक व्यक्ति का शव एक खाली प्लॉट में  पेड़ से लटक रहा है। रामामंडी इलाके की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर में किसी तरह की चोट का निशान नहीं था। उसके पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मृतक के पास से कोई आईडी प्रूफ न मिलने के कारण अभी उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस निहंग सिंह की शिनाख्त के लिए डेरों से संपर्क कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed