फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nightclub bouncers assaulted a man, seriously injuring him

Chandigarh News: नाइट क्लब के बाउंसरों ने एक व्यक्ति को पीटा, गंभीर घायल

Mon, 13 Oct 2025 12:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nightclub bouncers assaulted a man, seriously injuring him
जीरकपुर। ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट मार्केट में बने जैगुआर नाइट क्लब में शुक्रवार देर रात जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक रंजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि क्लब में काम करने वाले बाउंसरों ने न केवल उसको पीटा बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। जब पुलिस को शिकायत देने जाने लगा तो उल्टा उसे धमकाया गया कि अगर पुलिस के पास गया तो जान से मार देंगे। घायल रंजीत का ढकोली अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब इस नाइट क्लब से हंगामे की खबर आई हो। इससे पहले भी इसी क्लब में गोली चलने की घटना हो चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन और पुलिस की नींद अब तक नहीं टूटी है।
विज्ञापन






पहले भी हो चुकी जांच, फिर भी चल रहा धंधा

पिछले साल भी प्रशासन ने कुछ नाइट क्लबों पर छापा मारा था। कुछ दिनों के लिए क्लब बंद किए जाते हैं लेकिन फिर वही धंधा नए नाम से शुरू हो जाता है। अब सवाल उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में यह गोरखधंधा दोबारा फल-फूल रहा है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस और प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करे, तो नाइट क्लबों की अवैध गतिविधियां 24 घंटे में बंद हो सकती है।
विज्ञापन




कोट्स

दोनों पार्टियों को सोमवार सुबह थाने बुलाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई कर दी जाएगी। क्लब की टाइमिंग तीन बजे तक की है, फिर भी कल नए निर्देश जारी कर दूंगी और उनका समय निर्धारित किया जाएगा। यदि कोई उसके बाद भी चलता है तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। - गजलप्रीत कौर, डीएसपी जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed