फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Night temperature dropped by five degrees Celsius in Haryana in two days

Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड का अहसास, दो दिन में रात का तापमान पांच डिग्री तक गिरा

Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
सार

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बारिश के बाद हिमाचल में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बार अक्तूबर में बारिश के दो स्पैल आए हैं। इस वजह से ठंड पहले आ गई है। अमूमन 25 से 30 अक्तूबर के बीच हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की जाती थी।

विज्ञापन
Night temperature dropped by five degrees Celsius in Haryana in two days
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद हरियाणा में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिन में रात का तापमान पांच डिग्री तक गिर गया है। पंचकूला में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो हरियाणा का सबसे कम तापमान रहा। वहीं, दिन का तापमान बढ़ा है। मगर सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन का तापमान थोड़ा और बढ़ेगा। मगर रात का तापमान स्थिर रहेगा। फिलहाल एक हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बारिश के बाद हिमाचल में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बार अक्तूबर में बारिश के दो स्पैल आए हैं। इस वजह से ठंड पहले आ गई है। अमूमन 25 से 30 अक्तूबर के बीच हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की जाती थी। अभी एक दो दिन तापमान स्थिर रहेगा। उसके बाद फिर रात का तापमान गिरेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिन का तापमान फिर से बढ़ेगा। बुधवार को कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, हिसार का 16.6 डिग्री, करनाल का 15.7, यमुनानगर 15.9 डिग्री, फतेहाबाद 16 डिग्री, पानीपत 16 डिग्री, जींद में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण के कण घुले, एक्यूआई संतोषजनक

मौसम में आए बदलाव से हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में काफी राहत मिली है। हरियाणा के एनसीआर में शामिल शहरों का एक्यूआई या तो संतोषजनक है या मध्यम श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मुताबिक भिवानी में 76, चरखी दादरी में 104, फरीदाबाद 140, बल्लभगढ़ में 104, मानेसर में 157, गुरुग्राम में 149, झज्जर 119, जींद 79, करनाल 62, महेंद्रगढ़ 152, पानीपत 127, रोहतक में 66 दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अभी दो दिन लोगों को प्रदूषण से राहत रहेगी। उसके बाद इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed