फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Night temperature 11 degrees, the lowest of the season

रात का तापमान 11 डिग्री, सीजन का सबसे कम

Sun, 08 Nov 2020 10:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Night temperature 11 degrees, the lowest of the season
चंडीगढ़। रात में अच्छी-खासी ठंड शुरू हो गई है। शनिवार रात का तापमान 11 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन व रात के तापमान में करीब 18 डिग्री का अंतर है। हालांकि दिन में अब भी लोगों को गरमाहट महसूस हो रही है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय चंडीगढ़ में प्रदूषण ज्यादा नहीं है। सूरज की रोशनी सीधे पृथ्वी पर आ रही है। इस वजह से दिन का तापमान ज्यादा है। रविवार को हवा की गति भी ठीकठाक रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आसपास कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इससे तापमान में फिलहाल ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी। रात के तापमान में अभी कमी नहीं आएगी लेकिन दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पिछले दिनों पहाड़ों में हिमपात हुआ था। उसके बाद बर्फबारी के साथ उत्तर पश्चिमी ठंडी व शुष्क हवाएं चलीं। इससे मैदानी के इलाकों के तापमान में गिरावट महसूस की गई लेकिन पिछले कई दिनों से कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है और अगले चार से पांच दिन में कोई उम्मीद भी नहीं है। इस मौसम में तापमान में गिरावट लाने के लिए पश्चिमी विक्षोभ का अहम रोल होता है, लेकिन फिलहाल यह सक्रिय नहीं है। हालांकि सोमवार को हल्के बादल छा सकते हैं। उसके बाद अगले दिन आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed