फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Night schools and colleges for workers

गुड न्यूज : अब मजदूरों के लिए खुलेंगे नाइट स्कूल और कॉलेज, 20 में अगस्त से लगेंगी कक्षाएं

Tue, 26 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Night schools and colleges for workers
- फोटो : file photo
जो लेबर और इंडस्ट्रियल वर्कर अपने काम की वजह से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए हैं। उनके लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ लेबर डिपार्टमेंट ऐसे लोगाें के लिए नाइट स्कूल और कॉलेज खोलने जा रहा है। सेक्टर-20 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अगस्त से यह नाइट स्कूल और कॉलेज शुरू करने की योजना है। 
विज्ञापन


डीसी कम लेबर कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी के आदेशों के बाद लेबर डिपार्टमेंट के अधिकारी इस प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। इस स्कूल में 7वीं से 12वीं कक्षा तक की स्कूली शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कॉलेज लेवल पर ग्रेजुएशन के कई कोर्सेज का विकल्प उपलब्ध करवाया जाएगा। छह हजार मजदूर और इंडस्ट्रियल वर्कर लेबर डिपार्टमेंट के पास पंजीकृत हैं। जबकि 10 हजार से अधिक गैर पंजीकृत वर्कर भी हैं।
विज्ञापन


इनमें सैकड़ों ऐसे वर्कर हैं, जो खराब आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। परिवार का गुजर बसर करने के लिए मजबूरी में पढ़ाई बीच में छोड़कर काम धंधे में लग गए। बाद में कभी शिक्षा के रास्ते पर लौट नहीं सके। दिन में काम भी न छूटे और रात में कौशल विकास के लिए शिक्षा हासिल कर सके। इस उद्देश्य से लेबर डिपार्टमेंट यह नई पहल करने जा रहा है। यह शिक्षा लेबर और इंडस्ट्रियल वर्करों को निशुल्क मुहैया करवाई जाएगी। किताबें भी लेबर विभाग ही निशुल्क उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों की मदद ली जाएगी। इसके लिए ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों से प्रशासन की मीटिंग भी हो चुकी है। जिसके बाद प्रोजेक्ट को फाइनल रूप दिया जा चुका है। इस लेबर स्कूल और कॉलेज के खुलने का समय अभी निश्चित नहीं किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि लेबर की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए शाम पांच से छह बजे के बाद ही इसे खोला जाएगा। फैकल्टी के लिए लेबर डिपार्टमेंट शिक्षा विभाग से मदद लेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed