फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Night lion safari will start in ChattBir Zoo zirakpur punjab

तैयार रहें, छतबीड़ जू में शुरू हो सकती है नाइट लायन सफारी

Tue, 18 Oct 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
Night lion safari will start in ChattBir Zoo zirakpur punjab
छतबीड़ जू में नाइट लायन सफारी
नाइट सफारी की संभावनाओं को तलाशने के लिए देहरादून वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की टीम सोमवार को चंडीगढ़ पहुंची। टीम ने सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, सुखना लेक के पीछे वाला इलाका और पटियाला की राव का दौरा किया।
विज्ञापन


दौरे के बाद टीम ने चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण डिपार्टमेंट से कई तकनीकी जानकारियां मांगी है। जैसे कि सेंचुरी में किस तरह के जानवर हैं। सेंचुरी का पूरा मानचित्र व इंफ्रस्ट्रक्चर सहित कई जानकारियां देने को कहा गया है। इसके बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा। देहरादून के वैज्ञानिकों ने प्रशासक वीपी बदनौर से भी मुलाकात की और उन्हें संभावनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


 यूटी प्रशासक वीपी बदनौर ने पंजाब सहित चंडीगढ़ को नाइट सफारी व नाइट लाइफ सफारी के लिए प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद चंडीगढ़ की तरफ से वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट को एक पत्र भेजकर जानकारी मांगी गई थी कि सिटी में इसकी क्या संभावनाएं हैं। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर वीबी माथुर और उनके साथ दो वैज्ञानिक सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे और चंडीगढ़ फारेस्ट डिपार्टमेंट के साथ चंडीगढ़ के तीन इलाकों का दौरा किया। नाइट सफारी में पर्यटक रात में प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें भिन्न-भिन्न प्रजातियों के जानवरों को देखने का मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छतबीड़ जू में नाइट लायन सफारी खोलने के इच्छुक 
सूत्रों ने बताया है कि  देहरादून के साइंटिस्ट छतबीड़ जू में नाइट लायन सफारी को शुरू करने के पक्ष में हैं। इसके लिए जू में पूरी संभावनाएं हैं। दिन में तो छतबीड़ जू में ऐसी सुविधाएं हैं। लोग इसका खूब लुत्फ उठाते हैं। इस बारे में देहरादून के वैज्ञानिकों ने पंजाब के गवर्नर से भी बातचीत की है, जबकि चंडीगढ़ में नाइट सफारी शुरू करने के पक्ष में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed