फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIFT will open soon with Panchkula Medical College: MLA

पंचकूला में जल्द ही निफ्ट के साथ ही खुलेगा मेडिकल कालेज: विधायक

Fri, 28 Oct 2016 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 28 Oct 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
NIFT will open soon with Panchkula Medical College: MLA

अब पंचकूला में जल्द ही निफ्ट के साथ ही मेडिकल कालेज बनाने की तैयारी कर ली गई है। निफ्ट का नींव पत्थर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुड़गांव में एक नवंबर को रख सकते हैं। इसके साथ ही एमडीसी सेक्टर-4 के समीप 32 एकड़ जमीन पर बनाए जाने वाले मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट भी फाइनल स्टेज पर है। 

विज्ञापन


दीवाली के दो दिन पहले पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने यह जानकारी दी। पंचकूला सेक्टर-5 में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विधायक ने कहा कि पिछले दो वर्ष के दौरान पंचकूला की स्थिति एकदम बदल चुकी है।
विज्ञापन


 पंचकूला में छह सौ करोड़ से कई कार्य कराए गए हैं। इसमें कई कार्यों की घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री ने की थी। विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए एमडीसी सेक्टर 4 में 32 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि पहली नवंबर को गुरुग्राम में स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री 50 नई परियोजनाओं की घोषणा करने जा रहे हैं। इसमें 100 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट निफ्ट की आधारशिला भी वहीं रखेंगे। 

विधायक ने कहा कि माता मनसा देवी में संस्कृत महाविद्यालय के निर्माण के लिए भी स्थान चिह्नित किया जा चुका है। पंचकूला में लॉ की कक्षाएं इसी वर्ष से शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी कर  ली गई हैं।
 
सेक्टर-19 में रेलवे अंडर ब्रिज, पंचकूला में हरियाणा रोडवेज का डिपो, सेक्टर 3 में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के केन्द्र का निर्माण, सेक्टर एक में आर्कियोलॉजी केंद्र के साथ म्यूजियम का और पंचकूला में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना उनकी प्राथमिकता होगी। 

विधायक ने कहा कि 100 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की री कारपेटिंग का काम पंचकूला में कराया जा चुका है। बीजेपी के महामंत्री हरिंदर मलिक, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र गर्ग, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगिंदर शर्मा, भाजपा युवा नेता अमित गुप्ता, डीपी  सोनी, बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी विकास पॉल भी उपस्थित थे। 


स्लम के लिए खरीदेंगे मोबाइल टायलेट्स
पंचकूला में करीब 61 स्लम बस्तियों के लिए मोबाइल टायलेट्स जल्द ही खरीदे जाएंगे। विधायक ने कहा कि जल्द ही पंचकूला में पीपीपी मोड में स्लम में रहने वालों के लिए घरों का निर्माण कार्य किया जाएगा। सेक्टर-20 में लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए भी मीटिंग की जा चुकी हैं और उसका निदान भी जल्द ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed