फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   NIA searched house of gangster Jaggu Bhagwanpuria

NIA ने जग्गू भगवानपुरिया का घर खंगाला: पांच घंटे तक चली कार्रवाई, पूरा गांव रहा सील, कई दस्तावेज जब्त

Mon, 12 Sep 2022 05:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 05:34 PM IST
सार

जग्गू के घर से टीम ने दो मोबाइल और कुछ कागजात जब्त किए हैं। टीम के जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते जग्गू की मां हरजीत कौर ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे एनआईए और उनके साथ पुलिस के अधिकारी उनके घर आ पहुंचे।

विज्ञापन
NIA searched house of gangster Jaggu Bhagwanpuria
जग्गू भगवानपुरिया के घर पर NIA का छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बटाला में सोमवार को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने दबिश दी। केंद्रीय एजेंसी ने कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गांव भगवानपुर को सुबह ही सील कर दिया। टीम सुबह एक सिल्वर गाड़ी में भारी पुलिस बल के साथ सुबह करीब सात बजे दबिश दी। इस दौरान करीब पांच घंटे तक घर की तलाशी ली गई। 

विज्ञापन


टीम ने पूरी गहनता से जांच पड़ताल की। एनआईए ने कुछ जरूरी कागजात भी जब्त किए हैं। इस दौरान एनआईए की टीम ने पूरे गांव को सील कर दिया और किसी को भी बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं दी। गांव के लोगों में इस दबिश से हड़कंप का माहौल रहा। जब तक टीम वहां रही तब तक मीडिया को भी जग्गू के घर के पास फटकने नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जग्गू के घर से टीम ने दो मोबाइल और कुछ कागजात जब्त किए हैं। टीम के जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते जग्गू की मां हरजीत कौर ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे एनआईए और उनके साथ पुलिस के अधिकारी उनके घर आ पहुंचे। पहुंचते ही एनआईए ने घर में सर्च अभियान चला दिया। मां हरजीत कौर ने बताया कि तलाशी के दौरान घर में रखी एक पैन ड्राइव, दो मोबाइल, बैंक डिटेल और जग्गू के कुछ कागजात ले गए। उन्होंने जग्गू के बारे में उससे सवाल जवाब भी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed