फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA registers case against Jaswinder Singh Multani

लुधियाना बम धमाका: एनआईए ने एसएफजे सदस्य जसविंदर मुल्तानी के खिलाफ दर्ज किया केस

Fri, 31 Dec 2021 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 12:48 PM IST
सार

लुधियाना कोर्ट परिसर में बम धमाका मामले में जहां देश की सभी एजेंसियां जांच में जुटी हैं और मामले में सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से इसके तार जुड़ने का दावा किया जा रहा है। वहीं एसएफजे सीधे केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए और पंजाब पुलिस को धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
NIA registers case against Jaswinder Singh Multani
लुधियाना जिला अदालत में धमाका। - फोटो : फाइल

विस्तार

लुधियाना कोर्ट परिसर बम धमाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सिख फार जस्टिस के सदस्य जसविंदर सिंह मुल्तानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कुछ खालिस्तानी 'तत्वों' के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर शाम यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन

जांच एजेंसियों को एसएफजे ने दी धमकी

लुधियाना कोर्ट परिसर में बम धमाका मामले में जहां देश की सभी एजेंसियां जांच में जुटी हैं और मामले में सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से इसके तार जुड़ने का दावा किया जा रहा है। वहीं एसएफजे सीधे केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए और पंजाब पुलिस को धमकी दे रहा है। इस बार धमकी किसी और कारण नहीं बल्कि बम ब्लास्ट मामले में जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए सुखविंदर सिंह बाक्सर और रंजीत बाबा उर्फ चीता को लेकर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैसेज में लिखा है कि अगर दोनों को रिमांड के दौरान हाथ लगाया गया या फिर किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचाया गया तो अंजाम बुरे भुगतने पड़ेंगे। ये धमकी भरे मैसेज विदेश से आए हैं। सूत्र बताते हैं कि मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। जिस नंबर से यह मैसेज आया है, एजेंसियों ने उसकी जांच शुरू कर दी है। 


दावा किया गया था कि बम ब्लास्ट कांड का मास्टरमाइंड जसविंदर सिंह मुल्तानी है और भारत सरकार के आग्रह पर उसे जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक दिन यह खबर आती है और दूसरे दिन सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू एक वीडियो वायरल करता है कि जसविंदर मुल्तानी अपने घर मौजूद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed