फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   NIA freezes Rs 1.34 crore cash seized from premises of Punjab-based drug smuggler

NIA का एक्शन: पंजाब में नशा तस्कर की 1.34 करोड़ की नकदी जब्त, 700 करोड़ की हेरोइन से जुड़ा मामला

Thu, 09 Nov 2023 10:04 PM IST
ajay kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Nov 2023 10:04 PM IST
सार

अफगानिस्तान से हेरोइन की खेप पिछले साल 22 अप्रैल को अटारी सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) के माध्यम से भारत आई थी। हेरोइन को चतुराई से मुलेठी के बीच छिपाया गया था। जांच से अमृतपाल के परिसर से जब्त 1.34 करोड़ रुपये की नकदी नशे की आय निकली।

विज्ञापन
NIA freezes Rs 1.34 crore cash seized from premises of Punjab-based drug smuggler
राष्ट्रीय जांच एजेंसी। - फोटो : फाइल

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के तरनतारन जिले के नशा तस्कर अमृतपाल सिंह के परिसर से बरामद 1.34 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी को जब्त कर लिया है। नकदी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जब्त किया गया है।

विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल में सीमा शुल्क विभाग ने 700 करोड़ रुपये की 102.784 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। इसके बाद अमृतपाल सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक अफगानिस्तान से हेरोइन की खेप पिछले साल 22 अप्रैल को अटारी सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) के माध्यम से भारत आई थी। हेरोइन को चतुराई से मुलेठी के बीच छिपाया गया था। जांच से अमृतपाल के परिसर से जब्त 1.34 करोड़ रुपये की नकदी नशे की आय निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह ने 2019 से 2021 तक धनराशि के हस्तांतरण की योजना बनाई और सीधे आरोपियों शाहिद अहमद उर्फ काजी अब्दुल वदूद और रजी हैदर जैदी के बैंक खातों में जमा किया। इसके अतिरिक्त धन को गुप्त रूप से हवाला लेनदेन के माध्यम से भी भेजा गया था। शुरुआत में यह मामला सीमा शुल्क विभाग ने दर्ज किया था। हालांकि बाद में जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली थी।

दुबई से निर्देश... अफगानिस्तान से आई खेप

हेरोइन की खेप दुबई में मौजूद फरार आरोपी शाहिद अहमद के निर्देश पर भेजी गई थी। इस पूरे खेल में अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ निवासी नजीर अहमद कानी भी शामिल है। नजीर ने ही हेरोइन की खेप भेजी थी। यह खेप दिल्ली स्थित आरोपी रजी हैदर जैदी तक पहुंचाई जानी थी। इसके बाद इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाना था। 

चार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

पिछले साल 16 दिसंबर को इस प्रकरण में शाहिद अहमद, नजीर अहमद कानी, रजी हैदर जैदी और विपिन मित्तल के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed