NIA ने फाइल की चार्जशीट: पाकिस्तान से करनाल भेजा गया था विस्फोटक, रिंदा ने रची थी दहलाने की साजिश
एनआईए ने आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। चंडीगढ़ पुलिस ने भी रिंदा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, जबकि महाराष्ट्र पुलिस ने रिंदा को वांटेड घोषित कर इनाम रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हरियाणा के मधुबन के बसताड़ा टोल प्लाजा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त करने के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने कहा कि आतंकी रिंदा भारत स्थित अपने सहयोगियों को ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की खेप भेजता है।
National Investigation Agency (NIA) has filed charge sheet against six accused in case related to seizure of arms, ammunition and explosives at Bastara Toll Plaza in Haryana's Madhuban, the agency said.
— ANI (@ANI) November 4, 2022
वह भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हमले की फिराक में है। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ कि विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद आतंकवादी संगठन 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' के आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा ने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के उद्देश्य से भेजे थे।
During investigation, NIA said it's revealed that the explosives, arms & ammunition were sent by terrorist Harwinder Singh Sandhu alias Rinda of terrorist org ‘Babbar Khalsa International’ from Pakistan through drones into Indian territory for executing terrorist acts in Punjab.
— ANI (@ANI) November 4, 2022
इसी साल पांच मई को बसताड़ा टोल प्लाजा पर करनाल पुलिस ने चार आतंकियों को विस्फोटक सामग्री व हथियार के साथ पकड़ा था। इस दौरान इन आतंकियों से दो कारों की फर्जी आरसी भी बरामद हुई थी। इसके बाद एनआईए ने पंजाब के लुधियाना, फिरोजपुर और गुरदासपुर जिलों के सात स्थानों पर दबिश दी थी। तलाशी के दौरान एनआईए को डिजिटल उपकरण, वित्तीय लेनदेन और संपत्ति के साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी।
NIA said Rinda was carrying out the delivery of arms, ammunition and explosives into Indian Territory through drones to his India based associates for carrying out terrorist attacks at different parts of India.
— ANI (@ANI) November 4, 2022
रिंदा पर 10 लाख रुपये का इनाम
एनआईए ने आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। चंडीगढ़ पुलिस ने भी रिंदा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, जबकि महाराष्ट्र पुलिस ने रिंदा को वांटेड घोषित कर इनाम रखा है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में रिंदा ने दिनदहाड़े होशियारपुर जिले की एक पंचायत के सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा 2016 में छात्रसंघ चुनाव के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी में सोई के तत्कालीन अध्यक्ष पर भी गोली चलाई थी। साल 2018 में हरविंदर सिंह रिंदा ने पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर भी मोहाली के पास हमला करवाया था। यह हमला दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा ने अप्रैल 2018 में किया था। रिंदा पाकिस्तान में छिपकर बैठा है।