{"_id":"5cd04209bdec22073c2c70e7","slug":"nia-filed-a-charge-sheet-in-case-of-grenade-attack-in-police-station-maqsudan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकसूदां थाना ब्लास्टः एनआईए ने दायर किया आरोप-पत्र, जांच में खुलासा, ऐसे रची गई थी हमले की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकसूदां थाना ब्लास्टः एनआईए ने दायर किया आरोप-पत्र, जांच में खुलासा, ऐसे रची गई थी हमले की साजिश
Tue, 07 May 2019 02:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 May 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के मकसूदा पुलिस थाने में हुए आतंकी हमले की जांच कर रही एनआईए ने सोमवार को मोहाली में विशेष अदालत में चार्जशीट दायर कर दी। गतवर्ष 14 सितंबर 2018 मकसूदां पुलिस थाने पर यह हमला हुआ था। चार्जशीट में कहा गया है कि हमले के दोनों आरोपी कश्मीर के आतंकी संगठन अंसार गजवा-तुल-हिंद के सदस्य थे।
विज्ञापन
फाजिल बशीर पिंकू और शाहिद कयूम के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। फाजिल बशीर पिंकू और शाहिद कयूम को नवंबर 2018 में गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि 14 सितंबर 2018 को आरोपियों ने रूफ अहमद मीर और उमर रमजान उर्फ गाजी के साथ मिलकर मकसूदां थाने पर हमला किया था।
विज्ञापन
पंजाब में कानून-व्यवस्था को अस्थिर करने और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश के इरादे से यह हमला किया गया था। फाजिल बशीर पिंकू और शाहिद कयूम जालंधर के एक कॉलेज में पढ़ाई करते थे। रूफ अहमद मीर और उमर रमजान दोनों निवासी अवंतीपोरा 13 सितंबर 2018 को अवंतीपोरा से जालंधर हमला करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
जांच में यह भी पता चला कि फाजिल बशीर पिंकू, शाहिद कयूम, रूफ अहमद मीर, और उमर रमजान उर्फ गाजी ने मकसूदां पुलिस स्टेशन को अमीर नजीर मीर और रसीद अहमद मीर, दोनों निवासी गांव डडसरा, पीएस अवंतीपोरा के साथ निशाना बनाया था।
अंसार गजवा-तुल-हिंद संगठन के सरगना जाकिर राशिद भट उर्फ जाकिर मूसा की अगुवाई में पूरे देश में सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रची थी।
इस साजिश के तहत फाजिल बशीर और शाहिद कयूम ने 9 सितंबर को जालंधर के वेरका प्लांट के पास आतंकी संगठन के एक अज्ञात सदस्य से 4 हैंड ग्रेनेड एकत्र किए। उसके बाद 13 सितंबर को रूफ अहमद मीर और उमर रमजान ने कश्मीर से चंडीगढ़ हवाई जहाज के जरिए पहुंचे। जहां से वह सड़क के रास्ते जालंधर गए।
इसके बाद हमलावरों द्वारा संभावित ठिकानों का चयन किया गया और लक्ष्य के रूप में मकसूदां थाने की इमारत को अपना निशाना बनाया। हमला करने के बाद चारों अलग अलग जत्थे में कश्मीर के लिए रवाना हो गए। इस मामले में तीन आरोपी रूफ अहमद मीर, उमर रमजान और रसिक अहमद मीर पिछले साल 22 दिसंबर को सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान मारे जा चुके है।