फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA chargesheets key aide of Khalistani terrorists in Punjab terror conspiracy case

Punjab: सरहाली आरपीजी अटैक में शामिल आरोपी के खिलाफ NIA ने दायर किया आरोप पत्र

Tue, 22 Oct 2024 10:31 PM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 10:31 PM IST
सार

आरोपी गुरप्रीत सिंह तरनतारन का निवासी है। उसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के विदेशी आतंकियों हरविंदर रिंदा और लखबीर लंडा का सहयोगी बताया गया है। जांच में पता चला है कि गुरप्रीत दिसंबर 2022 में पुलिस स्टेशन सरहाली पर आरपीजी (रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड) हमले में शामिल था।

विज्ञापन
NIA chargesheets key aide of Khalistani terrorists in Punjab terror conspiracy case
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI

विस्तार

दिसंबर 2022 में तरनतारन के सरहाली थाना पुलिस पर हुए आरपीजी अटैक मामले में एनआईए ने मोहाली की स्पेशल कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में बड़ा खुलासा किया है। एनआईए ने कहा है कि हमले से पहले आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और लखबीर सिंह उर्फ लंडा के संपर्क में था। उन्हीं के इशारे पर इस हमले को अंजाम दिया गया था। आरोपी ने जेल में रहकर और फिर रिहा होने के बाद पंजाब समेत देश के कई राज्यों में आतंकी घटनाओं का अंजाम देने की प्लानिंग की थी। जांच में यह भी पता चला है कि गुरप्रीत सिंह आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के लिए भारत से फंड जुटाता था ताकि आतंकी मॉड्यूल को देश में ऑपरेट किया जा सके।

विज्ञापन

जेल में बीकेआई के लिए युवाओं को किया भर्ती

एनआईए ने बताया कि जेल में रहकर गोपी ने बीकेआई के लिए के लिए युवाओं को भर्ती किया। बीकेआई की फंडिंग के लिए गोपी लखबीर के संपर्क में रहकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मुंबई समेत देशभर के कई व्यापारियों, कारोबारियों और नामी हस्तियाें को धमका कर एक्सटॉर्शन मनी जुटा रहा था। यही नहीं लखबीर के इशारे पर गोपी युवाओं के जरिये टारगेट किलिंग भी करवा रहा था।
विज्ञापन

आरपीजी अटैक में लखबीर के साथी भी थे

आतंकी लखबीर ने आरपीजी अटैक में अपने पुराने साथियों को शामिल किया था। हमले के कुछ दिन बाद ही गांव कीड़िया से एक आरपीजी बरामद किया गया था। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे लखबीर ने अब पाकिस्तान में रह रहे इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे व हरविंदर सिंह रिंदा के साथ नया माड्यूल तैयार किया है। इस नेटवर्क में लखबीर ने अपने पुराने साथी भी शामिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed