{"_id":"625ed511f0341070ae5b2b8b","slug":"nia-announces-reward-of-rs-5-lakh-in-ludhiana-court-blast-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना बम धमाका: घटना से जुड़ी सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये देगी NIA, पिछले साल दिसंबर में हुआ था ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना बम धमाका: घटना से जुड़ी सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये देगी NIA, पिछले साल दिसंबर में हुआ था ब्लास्ट
Tue, 19 Apr 2022 09:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:02 PM IST
सार
एजेंसी ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति के पास कोई सूचना या जानकारी है तो वह एनआईए को दे सकता है और अगर वह सूचना सही निकलती है तो पांच लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
लुधियाना बम धमाका।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
लुधियाना कचहरी में 23 दिसंबर को बम धमाका हुआ था। अब मामले की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने किसी भी तरह की सूचना देने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। एनआईए ने व्हाट्सएप, दिल्ली और चंडीगढ़ दफ्तर के नंबर भी जारी किए हैं। यह भी कहा गया है कि एनआईए सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखेगी।
विज्ञापन
दिसंबर महीने में कचहरी परिसर में ब्लास्ट हुआ था। इसके बाद लुधियाना पुलिस ने जांच शुरू की और बाद में देश की अलग-अलग एजेंसियों ने कचहरी परिसर में धमाके की जांच की। इसके बाद पता चला कि इस बम धमाके को पंजाब पुलिस के एक मुलाजिम ने अंजाम दिया है। बम रखने के दौरान ही फटने से मुलाजिम की मौत हो गई थी। इसके बाद खन्ना में एनआईए की टीम ने उक्त पुलिस मुलाजिम के घर पर जांच की और उसके कई साथियों को भी हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
परिवार को भी हिरासत में लिया गया था और उसके पुराने साथी मुलाजिमों से भी पूछताछ की गई थी। अब मामले के चार महीने बाद एनआईए ने एक नया एलान कर दिया है। एजेंसी ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति के पास कोई सूचना या जानकारी है तो वह एनआईए को दे सकता है और अगर वह सूचना सही निकलती है तो पांच लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन