फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA announces cash reward of Rs 10 lakh each on two accused VHP leader Vikas Prabhakar murder in Punjab

Punjab: VHP नेता विकास प्रभाकर की हत्या के दो वांटेड की तलाश, NIA ने रखा 10-10 लाख इनाम

Tue, 25 Jun 2024 10:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 25 Jun 2024 10:14 PM IST
सार

इसी साल पंजाब में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास प्रभाकर की हत्या कर दी गई थी। मामले में केंद्रीय राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दो वांटेड आरोपियों पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन
NIA announces cash reward of Rs 10 lakh each on two accused VHP leader Vikas Prabhakar murder in Punjab
वीएचपी नेता विकास प्रभाकर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के रोपड़ जिले के नंगल में इस साल अप्रैल में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। एनआईए ने मई में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को एनआईए अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


एनआईए ने विश्व हिंदू परिषद नेता विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में दोनों वांटेड आरोपियों पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। जो भी आरोपियों की जानकारी देगा उन्हें इनाम की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


एनआईए ने बताया कि वीएचपी नेता के हत्याकांड में पंजाब के नवांशहर के गांव गारपढाना निवासी हरजीत सिंह उर्फ लाड्डी और हरियाणा के यमुनानगर थाना सदर जगाधरी का कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू शामिल है। दोनों के खिलाफ इसी साल 9 मई को हत्या का केस दर्ज किया गया था और दोनों ही मामले में भगोड़े हैं। जांच एजेंसी ने दोनों आरोपियों के फोटो भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में घुसकर मारी थी गोलियां
बता दें कि विकास प्रभाकर वीएचपी की नंगल इकाई के अध्यक्ष थे, जिनकी 13 अप्रैल 2024 को पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल शहर में उनकी दुकान पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों हमलावरों ने रूपनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित बग्गा की कन्फेक्शनरी की दुकान में घुसकर उन पर गोलियां चला दीं थी और फिर मौके से फरार हो गए थे।


इन नंबरों पर दे सकते हैं जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रभाकर की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए मामले की एनआईए से जांच कराने की सिफारिश की थी। एनआईए के अनुसार आरोपियों को लेकर कोई भी जानकारी मुख्यालय के टेलीफोन नंबर 011-24368800, व्हट्सएप, टेलीग्राम नंबर 8585931100 और ईमेल आईडी do.nia@gov.in पर सांझी की जा सकती है। इसके अलावा चंडीगढ़ कार्यालय में भी टेलीफोन नंबर 0172-2682900, 2682901, व्हट्सएप व टेलीग्राम नंबर 7743002947 और ईमेल आईडी info-chd.nia@gov.in के जरिए संपर्क किया जा सकता है। विभाग की तरफ से सूचना देने वालों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed