फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA and STF arrest five shooters with illegal weapons in Haryana in joint operation

हरियाणा में NIA और STF का एक्शन: 77 स्थानों पर मारा छापा, पांच शूटरों को पकड़ा, इन खूंखार गैंग से जुड़े

Fri, 19 May 2023 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 May 2023 12:09 AM IST
सार

एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने 55 हजार रुपये के इनामी बदमाश बंटी निवासी देसलपुर, झज्जर को गिरफ्तार किया है। बंटी खूंखार अपराधी है और अशोक प्रधान गिरोह का सक्रिय सदस्य है। 

विज्ञापन
NIA and STF arrest five shooters with illegal weapons in Haryana in joint operation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में गैंगस्टरों के संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए एनआईए और हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध हरियारों के साथ पांच शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, दीपक उर्फ टीनू हरियाणा, संपत नेहरा, अशोक प्रधान, प्रदीप जमावड़ी, पपला गुर्जर गैंग से जुड़े थे और कई वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे थे। 

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से चरस समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बुधवार को प्रदेशभर में चले संयुक्त अभियान के दौरान कुल 77 स्थानों पर छापेमारी की गई। इनमें एनआईए ने 25 स्थानों और एसटीएफ के 52 स्थानों पर छापेमारी की। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन


55 हजार का इनामी बंटी अशोक प्रधान गैंग का सदस्य
एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने 55 हजार रुपये के इनामी बदमाश बंटी निवासी देसलपुर, झज्जर को गिरफ्तार किया है। बंटी खूंखार अपराधी है और अशोक प्रधान गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह हत्या, हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम, अपहरण और जबरन वसूली के 14 से अधिक मामलों में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप जमावाड़ी गिरोह के लिए काम करता है सुनील
हिसार एसटीएफ ने सुनील निवासी ग्राम तरखान जिला जींद को गिरफ्तार किया है। वह प्रदीप जमावाड़ी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह हत्या, हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम, डकैती और जबरन वसूली के 35 से अधिक मामलों में शामिल था। उसके कब्जे से 32 बोर की बंदूक व छह राउंड और और 31 ग्राम चरस (एनडीपीएस) बरामद हुई।

पपला गैंग का शूटर राहुल
राहुल निवासी गांव कादरपुर जिला गुरुग्राम को एसटीएफ गुरुग्राम ने काबू किया है। राहुल विक्रम उर्फ पपला गैंगस्टर का सक्रिय सहयोगी है। वह हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और प्रीजनर एक्ट के पांच मामलों में शामिल है। गुरुग्राम की ही टीम ने रोहित निवासी गांव बिसार थाना तावडू जिला नूंह को गिरफ्तार किया। वह भी पपला गैंगस्टर का सक्रिय सहयोगी है। वह हत्याकांड में शामिल था। रोहित से 4 कारतूस बरामद किए गए।

बदमाशों से बरामद सामान
6 राउंड 32 बोर, 31 ग्राम चरस, 30 एमएम का 4 जिंदा कारतूस, 2 पेन ड्राइव और 1 राशन कार्ड की फोटोकॉपी, 1 मोबाइल फोन सैमसंग रंग सफेद, 1 काले रंग का बैग, 1 पीएनबी बैंक कॉपी, 1 एसबीआई बैंक एटीएम कार्ड, 1 एक्सिस बैंक एटीएम कार्ड, 2 पर्सनल डायरी, 1 सिम कार्ड एयरटेल, 1 पेटीएम स्कैनर समेत स्कॉर्पियो कार बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed