फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   News of relief - after one and a half months, the rate of corona infection came from 1 to 1.5 percent

राहत की खबर- डेढ़ महीने बाद कोरोना संक्रमण की दर आई 1 से डेढ़ प्रतिशत पर

Mon, 21 Feb 2022 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
News of relief - after one and a half months, the rate of corona infection came from 1 to 1.5 percent
चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी लहर का असर अब बेहद कम हो गया है। राहत की बात यह है कि लगभग डेढ़ महीने के बाद शहर में संक्रमण दर एक से डेढ़ प्रतिशत के बीच पहुंच गई है। वहीं, प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों की संख्या भी 25 से 30 के बीच है। शहर में मौजूदा समय में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 229 है, जिनमें से केवल 37 ही अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य मरीजों को उनके घर में ही आइसोलेट किया गया है। ये सभी एसिम्टोमेटिक हैं।
विज्ञापन

वहीं अस्पतालों की ओपीडी भी गैर कोविड मरीजों के लिए पूर्ण रूप से खोल दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत 28 दिसंबर 2021 से मानी जा रही है। ऐसे में जनवरी में संक्रमण का स्तर चरम पर था। फरवरी में उसमें उतार शुरू हुआ और अब स्थिति लगभग सामान्य होने के करीब है। हालांकि हम सबको सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि वायरस कभी भी नए स्वरूप के साथ लौट सकता है।
विज्ञापन

शहर में कोविड की मौजूदा स्थिति
रविवार को संक्रमण दर - 1.09 प्रतिशत
पिछले सात दिनों में संक्रमण दर का औसत - 1.71 प्रतिशत
सक्रिय मरीजों की संख्या - 229
अस्पताल में भर्ती मरीज- 37
अब तक कुल संक्रमित - 91567
अब तक ठीक हो चुके मरीज - 90177
अब तक इतनी जांचें - 1058555
कोरोना से कुल मौतें - 1161
कोट- कोरोना संक्रमण दर अब नियंत्रण में है। ऐसे में जरूरी है कि लोग बचाव के मानकों को लेकर लापरवाही न बरतें। कोरोना टीका लगवाने के साथ ही मास्क और सेनिटाइजेशन का प्रयोग व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed