{"_id":"7fb33282f90ecc231cfacca9fd199fac","slug":"news-for-chandigarh-housing-board-flat-alloters","type":"story","status":"publish","title_hn":"CHB के फ्लैट अलॉटियों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CHB के फ्लैट अलॉटियों के लिए बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 May 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की सेक्टर-63 की जनरल सेल्फ फाइनेंसिंग हाउसिंग योजना के सफल अलॉटियों को अपने फ्लैट में रहने के लिए डेढ़ साल तक और इंतजार करना पड़ सकता है। इस योजना को लॉन्च करने के छह साल बीतने के बाद फ्लैट का निर्माण कार्य ही पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सीएचबी ने अलॉटियों को पहले अप्रैल, 2014 तक फ्लैट का पोजेशन देने की बात कही गई थी। लेकिन, अब अगले साल अगस्त तक पोजेशन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सीएचबी के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में सभी सफल अलॉटियों को पोजेशन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस आवासीय योजना के फ्लैटों का ढांचा चाहे बन कर तैयार है, लेकिन अभी भी वहां काफी काम होना है। ऐसे में कांट्रेक्टर से ही पजेशन मिलने में एक साल से ज्यादा समय लग सकता है। अंदर सड़क बनाने से लेकर बिजली का काम होना है।
विज्ञापन
सीएचबी की इस आवासीय योजना के अलॉटियों का कहना है कि उनसे पूरा पैसा ले लिया गया है, लेकिन तय समय पर मकान की पजेशन नहीं मिला है। ऐसे बहुत से अलॉटी हैं जो हर माह ऋण की किश्त भी अदा कर रहे हैं और मकान का किराया भी।
इन अलॉटियों का कहना है कि फ्लैटों के ड्रा निकलने के समय यह कहा गया था कि 18 महीने के अंदर फ्लैट का पजेशन दे दिया जाएगा। अगर सीएचबी निर्धारित समय पर पैसा जमा न करने वालों से जुर्माना वसूलता है तो सीएचबी को भी समय पर फ्लैट का पजेशन न करने पर अलॉटियों को पेनल्टी देनी चाहिए।
अप्रैल, 2008 में लॉनच हुई थी योजना
सीएचबी की यह हाउसिंग स्कीम अप्रैल, 2008 में लॉन्च हुई थी और इस स्कीम के तहत आवेदन करने वाले 20 हजार से ज्यादा आवेदकों का प्रारंभिक ड्रा जुलाई, 2008 में निकाला था। इसके बाद नवंबर, 2008 में फाइनल ड्रा निकाला गया। सीएचबी ने चरणबद्ध तरीके से इन फ्लैटों का निर्माण कार्य अप्रैल, 2011 में शुरू करा दिया था। लेकिन, निर्माण कार्य शुरू होने के लगभग तीन साल बाद भी सीएचबी को ठेकेदारों से फ्लैट नहीं मिले।
बनाए जाएंगे 2108 फ्लैट
इस आवासीय योजना के तहत कुल 2108 फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 888 टू बेडरूम, 336 थ्री बेडरूम, 564 वन बेडरूम और 320 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए जाने हैं। सीएचबी की यह पहली आवासीय योजना है, जो पांच मंजिला है।
दो बेडरूम फ्लैटों को तीन वर्गों में बांटा गया था। इसमें 260, 240 और 388 फ्लैट थे। इनमें से 388 फ्लैटों का निर्माण अभी शुरू होना है। हालांकि, दो अन्य वर्गों के फ्लैटों का निर्माण पूरा हो गया है।
थ्री बेडरूम फ्लैट दो वर्गों में बांटे गए थे। इनमें 216 और 120 फ्लैट बनने थे और इनका कार्य अंतिम चरण में है। इसी तरह वन बेडरूम फ्लैट भी दो वर्गों में बांटे गए हैं। इनका निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है।
कोट
फ्लैट का पोजेशन देने में नौ दस महीने लग सकते हैं। अभी काम चल रहा है। किसी भी हालत में हम मौजूदा वित्तीय वर्ष में अलॉटियों को फ्लैट का पोजेशन दे देंगे।
-मंदीप कौर, सीएचबी सचिव