{"_id":"5b4470dc4f1c1b3d5e8b4bbf","slug":"newly-married-woman-snorting-chitta-in-police-station-three-police-employee-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बैठकर ड्रग्स लेती नवविवाहिता का वीडियो वायरल, 3 पुलिसवालों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बैठकर ड्रग्स लेती नवविवाहिता का वीडियो वायरल, 3 पुलिसवालों पर गिरी गाज
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
ड्रग्स लेती महिला
जेल में बैठकर ड्रग्स लेती नवविवाहित का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए।
एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो सामने आने के बाद फगवाड़ा पुलिस के एक एएसआई व एक लेडी कांस्टेबल समेत कुल तीन पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गत 30 मार्च को एक महिला संदीप कौर को तीन ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था।
महिला खुद भी चिट्टे का नशा करती थी। जेल में उसे नशा करने की तलब लगी तो उसने वही बैठकर चिट्टे का एक कश लगा लिया। इस हरकत का वीडियो अब सामने आया है। हालांकि यह वीडियो किसने बनाया पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि महिला को फगवाड़ा थाने में रखा गया था।
विज्ञापन
ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते फगवाड़ा पुलिस के जिन तीन पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया, उनके नाम हैं एएसआई बलवीर सिंह, हैड कांस्टेबल हरदीप सिंह व कांस्टेबल कुलदीप कौर।